Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेथ वारंट के बाद निर्भया के गुनहगार फूट-फूट कर रोए, चारों को अलग-अलग बैरक में रखा
    Breaking News अपराध राष्ट्रीय

    डेथ वारंट के बाद निर्भया के गुनहगार फूट-फूट कर रोए, चारों को अलग-अलग बैरक में रखा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: निर्भया की आत्मा आज जहां कहीं भी होगी वो ये देखकर खुश होगी कि उसके गुनहगारों को सजा-ए-मौत होने वाली है. मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया. बताया जा रहा है कि जैसे ही तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को डेथ वारंट के बारे में पता चला वो फूट-फूटकर रोने लगे. 22 जनवरी सुबह 7 बजे इन्हें फांसी के फंदे से लटका दिया जाएगा.बताया जा रहा है कि अब इन चारों दोषियों को तिहाड़ जेल के अलग-अलग बैरक में गया है. ताकि ये कैदी किसी भी तरह की ऐसी कोई हरकत ना करे जिसकी वजह से इनकी फांसी की सजा टल जाए. दरअसल, अगर ये चारों दोषी किसी अन्य कैदी को नुकसान पहुंचाते हैं तो एक अलग मामला बन जाएगा. या फिर आपस में लड़ कर एक दूसरे को जख्मी करते हैं तो भी फांसी पर उस दिन नहीं लटकाया जा सकेगा जब तक पूरे मामले की जांच नहीं पूरी होती है. इसलिए अब इन कैदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है जहां दूसरे कैदियों की पहुंच नहीं होगी.मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया. मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी. पटियाला हाउस कोर्ट में जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चारों दोषियों से बात की. सुनवाई के दौरान निर्भया की मां के सामने दोषी मुकेश की मां रो पड़ी और कहा कि मैं भी मां हूं और तुम भी मां मेरे बेटे को माफी दे दो. दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को चुप करा दिया.दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के माता-पिता ने कहा कि न्याय मिला. उन्होंने कहा कि सात साल का इंतजार खत्म हो गया है. इस फैसले के बाद उन लोगों में डर पैदा होगा जो इस तरह के अपराध को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं. यह फैसला महिलाओं को सशक्त बनाएगा और लोगों का न्याय व्यवस्था में विश्वास भी बढ़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद में एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प, छात्र नेताओं को चोटें आई
    Next Article जल-जीवन-हरियाली यात्रा: बोले नीतीश- तालाब, बांध को कराया जायेगा अतिक्रमणमुक्त

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.