Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल-जीवन-हरियाली यात्रा: बोले नीतीश- तालाब, बांध को कराया जायेगा अतिक्रमणमुक्त
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    जल-जीवन-हरियाली यात्रा: बोले नीतीश- तालाब, बांध को कराया जायेगा अतिक्रमणमुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कटिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी तालाब, नहर, बांध को चिन्हित कर जिर्णाेद्धार का काम जल जीवन हरियाली अभियान के तहत होगा. अतिक्रमण किये गये सभी पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है. जल, जंगल व जमीन के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. हमारी सरकार की प्राथमिकता में जल जीवन हरियाली का काम शामिल है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली योजना का अवलोकन करने मंगलवार की पूर्वाहन 11.15 बजे कटिहार जिले के रौतारा पहुंचे. करीब सवा घंटे तक रौतारा के चमरू पोखर में एमएलसी अशोक अग्रवाल के फंड से पोखर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया. इसके साथ ही मत्स्य पालन, खेत में ड्रीप सिंचाई आदि का अवलोकन किया. इसके साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वर्षा जल संचयन, सोलर आधारित मुक्त पेयजन प्लांट तथा रौतारा उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन घूम-घूम कर किया.चमरू पोखर के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण व पोखर में बोट, हंस देखकर सीएम काफी खुश हुए. इसके साथ ही पोखर के चारों तरफ बनायी गयी सीढ़ी, लगाये गये पौधे, हरियाली देखकर गदगद हुए. इस दौरान प्रशिक्षित किसानों के द्वारा लगाये गये स्टॉल का भी अवलोकन किये. इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से बात भी की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों से पूछा कि आप लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है. किसानों ने मधुमक्खी पालन से प्राप्त मधु तथा जैविक विधि से किये गये खेती से उगाये गये विभिन्न तरह की फसलों का अवलोकन किया.मुख्यमंत्री ने किसानों को जैविक तरीके से खेती करने पर जोर दिया. साथ चल रहे कृषि विभाग के प्रधान सचिव को भी कई आवश्यक निर्देश दिये. चमरू पोखर में मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट तक घूम-घूम कर सभी चीजों का बारीकी से अवलोकन करने के बाद रौतारा मुख्य सड़क पर अवस्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय व अन्य भवनों में वर्षा जल संचयन व सोलर आधारित आयरन मुक्त पेयजल प्लांट का अवलोकन किये.उन्होंने साथ चले रहे अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी सरकारी भवन है वहां वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करें, ताकि बारिश का पानी बेकार नहीं हो. वर्षा का पानी संचय होने से जमीन में पानी की लेयर एक समान बना रहेगा. इसके बाद निकट में ही अवस्थित रौतरा उप स्वास्थ्य केंद्र जिसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का फीता काटकर उन्हें उद्घाटन किया.स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने उप स्वास्थ्य केंद्र हैं, उन्हें इसी तर्ज पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में परिणत किया जाना है. यहां मरीजों को हर तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा. यहां करीब 15 मिनट तक मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन करने के बाद गोविंदपुर में बने हैलीपैड के लिए रवाना हो गये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेथ वारंट के बाद निर्भया के गुनहगार फूट-फूट कर रोए, चारों को अलग-अलग बैरक में रखा
    Next Article विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली, मौत

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.