गोलमुरी शहीद स्थल पर कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा शहीदों को नमन, देशभक्ति और बलिदान को किया याद.
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर शनिवार को कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी शिव शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, स्थानीय नागरिक और युवा शामिल हुए। सभी ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिव शंकर सिंह ने कहा कि यह दिन देशभक्ति और बलिदान की मिसाल है।


