Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्याम मंदिर चोरीकांड : गस्ती दल की लापरवाही पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    श्याम मंदिर चोरीकांड : गस्ती दल की लापरवाही पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्याम मंदिर चोरीकांड : गस्ती दल की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा स्थित ऐतिहासिक श्याम मंदिर में दिनांक 25 जुलाई 2025 की रात्रि अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय मंदिर बंद था, और रात्रि के अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधियों ने मंदिर परिसर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    इस चोरी की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जामताड़ा थाना क्षेत्र में पहले से ही चोरी, गृहभेदन जैसी घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी गस्ती दलों को सघन निगरानी एवं निरंतर गश्ती के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, जामताड़ा थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती दल-2 द्वारा रात्रि में न तो सतत निगरानी रखी गई और न ही गश्ती को गंभीरता से अंजाम दिया गया।

    प्रशासनिक जांच में स्पष्ट रूप से यह सामने आया कि गश्ती दल की घोर लापरवाही के चलते अपराधियों को चोरी की वारदात को अंजाम देने का अवसर मिला। इस लापरवाही के लिए पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए रात्रि गश्ती दल-2 के समस्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को तत्काल निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर किया गया है।

    जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही मंदिर चोरी कांड की गंभीरता से जांच करते हुए अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे दोषियों के शीघ्र पकड़े जाने की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी शहीद स्थल पर कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा शहीदों को नमन, देशभक्ति और बलिदान को किया याद.
    Next Article कुंडहित प्रखंड में SSG 2025 ऐप के माध्यम से सिटीजन फीडबैक अभियान की शुरुआत

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.