Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावन की मस्ती में डूबीं नगर की महिला साहित्यकाराएं गीत-संगीत, नृत्य और कजरी गायन के साथ मनाया “सावन मिलन समारोह”
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सावन की मस्ती में डूबीं नगर की महिला साहित्यकाराएं गीत-संगीत, नृत्य और कजरी गायन के साथ मनाया “सावन मिलन समारोह”

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सावन की मस्ती में डूबीं नगर की महिला साहित्यकाराएं गीत-संगीत, नृत्य और कजरी गायन के साथ मनाया “सावन मिलन समारोह”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सावन मास की रिमझिम फुहारों के बीच नगर की महिला साहित्यकारों, कलाकारों एवं संगीतप्रेमियों ने सावन महोत्सव की रंगीन छटा बिखेरी। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन, संस्कार भारती, सहयोग द्वारा मानस सभागार में आयोजित “सावन मिलन समारोह” में शताधिक महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम में गीत, कविता, नृत्य और पारंपरिक कजरी की मनभावन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। झूले पर झूलते हुए कजरी गायन और नृत्य ने सावन की सजीव अनुभूति कराई। सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में सजी-धजी उपस्थित थीं, जिससे वातावरण पूरी तरह सावनमय हो गया। समारोह में स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था ने आयोजन की मिठास को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम का संचालन माधवी उपाध्याय ने किया, स्वागत भाषण डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रागिनी भूषण ने किया।

    इस आयोजन की सफल संयोजनकर्ता रहीं—डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, नीता सागर चौधरी एवं उपासना सिन्हा। इस अवसर पर डॉ. रागिणी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, अरुणा भूषण शास्त्री, पूनम महानंद, शकुंतला शर्मा, नीलम पेड़ीवाल, डॉ. जूही समर्पिता, प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, उमा पांडेय, सुस्मिता मिश्रा, रीना सिन्हा सहित लगभग 70 से अधिक महिला साहित्यकाराएं उपस्थित रहीं। सावन के पहले दिन आयोजित इस समारोह ने शहर की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दी और महिलाओं के बीच पारंपरिक रचनात्मकता एवं सौहार्द का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।

    नृत्य और कजरी गायन के साथ मनाया "सावन मिलन समारोह" सावन की मस्ती में डूबीं नगर की महिला साहित्यकाराएं गीत-संगीत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरला पब्लिक स्कूल कदमा में एनुअल प्राइज नाइट 2025 का भव्य आयोजन
    Next Article 13 जुलाई को साकची बंगाल क्लब में होगा महारक्तदान शिविर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का आयोजन, शहरवासियों से की गई सहभागिता की अपील

    Related Posts

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    April 25, 2026

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    April 25, 2026

    चांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    चांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन

    रांची में भाजपा की महिला आक्रोश रैली पूरी तरफ नौटंकी – अजय मंडल

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 

    गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

    बागबेड़ा कॉलोनी में अनियमित बिजली आपूर्ति पर पंचायत समिति सदस्य ने सौंपा मांग पत्र, अभियंता ने दिया सुधार का आश्वासन

    कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला की मौत, दो मासूम हुए बेसहारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.