Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्कार भारती द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संस्कार भारती द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्कार भारती द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कार भारती की ओर से गुरुपूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में किया गया। इस अवसर पर गुरु के रूप में साहित्य में छन्द विधा की गुरु श्रीमती प्रतिभा प्रसादजी को “पद्म श्री बाबा योगेन्द्र नाथ स्मृति गुरु सम्मान “से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ कोषाध्यक्ष श्री नीलाम्बर चौधरी के ध्येय गीत और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी भूषण ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और सभी कार्यकर्ताओं का आभारपूर्वक स्वागत किया । कार्यक्रम की सम्मानित गुरु-अतिथि श्रीमती प्रतिभा प्रसादजी ने भी गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। आज के कार्यक्रम के सारस्वत अतिथिद्वय डॉ पूनम सहाय एवं डॉ लक्ष्मी झा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु महिमा का बखान किया।

    सभा का संचालन श्री राजेन्द्र राज जी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। चंदन-रोली की परंपरागत प्रक्रिया लक्ष्मी रूबी जी ने अत्यंत श्रद्धा के साथ निभाई। श्रीमती दीपिका बनर्जी, एवं उपासना जी ने अतिथियों का सम्मान कर आयोजन को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका अनिता निधि जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था बिनोदजी एवं श्रीमती सरिता सिंह ने सफलतापूर्वक संभाली। कार्यक्रम के अन्त में संयोजिका डॉक्टर अनिता निधि ने आभार अभिव्यक्त किया।

    कार्यक्रम में सम्मानित गुरु श्रीमती प्रतिभा प्रसादजी के शिष्यों नीलम पेडीवाल, पूनम सिन्हा, रंजनी राजन, मनीषा सहाय सुमन और रीना सिन्हा सलोनी ने अपनी प्रस्तुतियां छंद में आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की। श्रीमती अरुणा झा ने सम्मानित गुरु का परिचय एवं श्रीमती उपासना सिन्हा ने सम्मान पत्र वाचन किया। कार्यक्रम की सफलता के आधार स्तंभ श्री बिनोद कुमार, श्री नीलांबर चौधरी, डॉ सरित किशोर , डॉ आशा गुप्ता आदि रहे। जबकि नीता सागर जी एवं दीपिका बनर्जी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीमती शोभा सिंह एवं मंजू कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम डॉक्टर स्नेह लता सिन्हा ,,डॉक्टर आशा गुप्ता,डॉक्टर सरित किशोर, श्री एस पी सिन्हा ,श्रीमती पद्मा प्रसाद ,आदि गणमान्य श्रोताओं की उपस्थिति से गरिमामय हो गया।”वन्दे मातरम्” के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    गुरुपूर्णिमा का यह आयोजन भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति आदर, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक रहा, जो संस्कार भारती की मूल भावना को जीवंत करता है।

    संस्कार भारती द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिस्टुपुर खाओ गली में फायरिंग, विधायक प्रतिनिधि को मारी गोली
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख ₹1 के नोट को पुनः प्रचलन में लाने हेतु किया अनुरोध

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.