पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख ₹1 के नोट को पुनः प्रचलन में लाने हेतु किया अनुरोध
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख ₹1 के नोट को पुनः प्रचलन में लाने हेतु किया अनुरोध करते हुए बताया कि ₹1 का नोट न केवल आर्थिक दृष्टिकोण से, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यद्यपि ₹1 का सिक्का अब भी चलन में है, परंतु ₹1 के नोट का महत्व मात्र एक मुद्रा तक सीमित नहीं है। सनातन धर्म की परंपराओं में ₹1 का नोट अत्यंत शुभ और आवश्यक माना गया है।

