Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह गांव में आज डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास समारोह आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले के नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह गांव में आज डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास समारोह आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा: नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह गांव में आज डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, सिदो-कान्हो विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति प्रो. (डॉ.) कुनुल कंदीर, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मौके पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह डिग्री कॉलेज उनके अथक प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से नारायणपुर क्षेत्र में कॉलेज की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो रही है। अब यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज भविष्य में एक मॉडल संस्थान के रूप में विकसित होगा और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। जामताड़ा अब “सांप और साइबर” नहीं, बल्कि विकास के लिए पहचाना जाएगा। कुलपति डॉ. कुनुल कंदीर ने मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि कॉलेज का निर्माण शीघ्रता से किया जाएगा और संचालन भी सुचारू रहेगा। उपायुक्त रवि आनंद ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय स्थानीय बच्चों के भविष्य की नींव रखेगा। उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में भी लोगों को संबोधित कर कॉलेज के फायदों से अवगत कराया। वहीं, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा ग्रहण कर जिले का नाम रौशन करने की अपील की। साथ ही साइबर अपराध से दूर रहने और हेलमेट पहनने की आदत अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश
    Next Article सी०डब्ल्यू० सी० के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के० राजू का तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

    Related Posts

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.