Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डार्क मोड से पेमेंट तक, नए साल में मिलेंगे कई फीचर्स; कुछ फीचर्स एडवांस करने की जरूरत
    राष्ट्रीय

    डार्क मोड से पेमेंट तक, नए साल में मिलेंगे कई फीचर्स; कुछ फीचर्स एडवांस करने की जरूरत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप में 2020 में कई बदलाव होंगे. एक तरफ जहां पुराने एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर इसका अपडेट बंद हो जाएगा. तो दूसरी तरफ, इसमें कई यूजफुल फीचर्स जुड़ेंगे. कई फीचर्स बीटा वर्जन में मिल रहे हैं, जो 2020 में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. हम यहां ऐसे ही फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.-

    डार्क मोड : बीटा वर्जन पर इस फीचर को हाल ही में रोलआउट किया गया है. फुल टेस्टिंग के बाद इसे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. डार्क मोड की मदद से रात में या कम रोशनी वाली जगह पर ऐप को इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा. इससे फोन की बैटरी भी सेव होगी. डार्क मोड अभी यूट्यूब, ट्विटर, रेडिफ जैसे ऐप में यूज किया जा रहा है.-

    डिसअपेयरिंग मैसेज : वॉट्सऐप ने इस फीचर को क्लीनिंग टूल की तरह तैयार किया है. इस फीचर की मदद से मैसेज को 1 घंटे से लेकर 1 साल तक की अवधि में ऑटोमैटिक डिलीट किया जा सकेगा. यूजर चाहे तो इस फीचर को ऑफ भी रख सकता है. इस फीचर का राइट ग्रुप एडमिन के पास होगा. फीचर ऑन करने के लिए Group setting => Delete messages => Off / Time => OK फॉलो करें. यूजर यहां से किसी मैसेज को ऑटोमैटिकली डिलीट करने का टाइम सिलेक्ट कर सकता है. यहां पर 1 घंटा, 1 दिन, एक सप्ताह, एक महीना और एक साल का टाइम दिया है.-

    वॉट्सऐप पेमेंट : वॉट्सऐप पेमेंट सिस्टम से कस्टमर्स और छोटे बिजनेस के बीच ऐप की मदद से एनक्रिप्टेड पेमेंट हो सकते हैं. इसके लिए इस सर्विस को ‘एंड-टू-एंड कम्युनिकेशन साइकल’ के साथ अनेबल किया जा सकता है. इसकी मदद से छोटे बिजनेस की सेल बढ़ेगी. साथ ही, पेमेंट एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा. इस सर्विस को 2017 से ही इनवाइट-ओनली बेसिस पर टेस्टिंग चल रही है.-

    यूजर्स को वॉट्सऐप में और क्या चाहिए…-

    अनलिमिटेड फोटो सेंड : वॉट्सऐप पर अभी 30 फोटो ही एकसाथ सेंड किए जा सकते हैं. जबकि कुछ ऐप्स पर पूरी एलबम सेंड करने का ऑप्शन आता है. वॉट्सऐप में इस फीचर का अभी भी इंतजार है. फोटो की क्वालिटी भी कम्प्रेस हो जाती है. इसे भी ऑरिजनल साइज में सेंड करने का कोई ऑप्शन होना चाहिए.-

    वीडियो लेंथ और क्वालिटी : वॉट्सऐप पर अभी 16MB साइज का वीडियो ही शेयर किया जा सकता है. ऐसे में कई बार वीडियो की क्वालिटी काफी खराब हो जाती है. ज्यादा लेंथ वाला वीडियो शेयर करने का फीचर भी मिलना चाहिए. साथ ही, क्वालिटी भी बेहतर होना चाहिए.-

    चैट ऑटो डिलीट : वॉट्सऐप में सीक्रेट चैट का फीचर आना चाहिए. इस फीचर में की जाने वाली चैट ऑटो डिलीट हो जाए. टेलीग्राम ऐप पर ये फीचर मौजूद है. इसमें फीचर से की जाने वाली चैटिंग कुछ समय में ऑटो डिलीट हो जाती है.-

    स्टेटस सेविंग फीचर : वॉट्सऐप में यूजर जो स्टेटस लगाता है, उसे देखने के साथ सेव करने का भी ऑप्शन होना चाहिए. अभी इमेज का स्क्रीनशॉट लेना पड़ता है. वहीं, वीडियो सेव नहीं हो पाता.-

    वीडियो ग्रुप कॉलिंग : वॉट्सऐप में वीडियो ग्रुप कॉलिंग में अभी सिर्फ 4 मेंबर्स को ही जोड़ा जा सकता है. कंपनी को इसमें भी मेंबर्स की संख्या 6 या 8 तक कर देना चाहिए.-

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश को कुछ दिन पाकिस्तान में बिताने चाहिए: स्वतंत्र देव सिंह
    Next Article दिल्ली में बन रहा है सात मंजिला मेट्रो स्‍टेशन, 2022 तक होगा तैयार

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.