Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस के लिये 2019 सबसे गर्म वर्ष के तौर पर दर्ज
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस के लिये 2019 सबसे गर्म वर्ष के तौर पर दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मास्को: रूस में यह साल अब तक का सबसे गर्म साल दर्ज किया गया. देश के मौसम प्रमुख ने सोमवार को यह जानकारी दी. गिड्रोमेडसेंटर मौसम सेवा के प्रमुख रोमन विल्फैंड ने रूसी समाचार एजेंसियों से कहा, रूस में यह साल यंत्रीय अवलोकन की इस पूरी अवधि के लिए या लगभग 130 वर्षों में सबसे गर्म साल रहा. मौसम विभाग के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की वजह से वैश्विक तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है. विल्फैंड ने कहा कि मास्को के लिये औसत तापमान 7.6 से 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले रिकॉर्ड से 0.3 डिग्री ज्यादा है. मास्को में मौसम का रिकॉर्ड 1879 से रखा जा रहा है और समूचे रूस में यह व्यवस्था 1891 से की गई.धरती का तापमान बढ़ने (ग्लोबल वार्मिंग) से दुनिया भर में तापमान बढ़ रहा है और संयुक्त राष्ट्र ने इस महीने के शुरू में कहा था कि 2019 दर्ज इतिहास के तीन सबसे गर्म सालों में से एक होने जा रहा है. अपनी सर्दी के लिये कुख्यात मास्को में इस साल एक शताब्दी में सबसे गर्म दिसंबर देखा गया. रूस की राजधानी में आम तौर पर मध्य दिसंबर में बर्फ की चादर पड़ी रहती है लेकिन सोमवार को अधिकतर इलाकों में बर्फ नहीं दिखी जबकि पिछले महीने आसमान में बादल छाए हुए थे.शहर के स्की रिसॉर्ट बंद हैं और पेड़ों पर काफी पहले ही वसंत की कलियां नजर आनी शुरू हो गई हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन मानव गतिविधियों और वैश्विक तापमान में संबंध की बात को मानने से परहेज करते रहे हैं. साल के अंत में होने वाले अपने परंपरागत वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस महीने की शुरुआत में पुतिन ने जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन का कारण कोई नहीं जानता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजॉन अब्राहम का ये दोस्त चलाता है मुंबई में ऑटो, साथ देखी साउथ की हिट फिल्म तो बनी फोर्स
    Next Article अमेरिका : चर्च में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

    Related Posts

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    June 24, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.