Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जॉन अब्राहम का ये दोस्त चलाता है मुंबई में ऑटो, साथ देखी साउथ की हिट फिल्म तो बनी फोर्स
    Headlines सिनेमा

    जॉन अब्राहम का ये दोस्त चलाता है मुंबई में ऑटो, साथ देखी साउथ की हिट फिल्म तो बनी फोर्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जॉन अब्राहम सिल्वर स्क्रीन पर जितने फैशनेबल और स्टाइलिश नजर आते हैं असल जिंदगी में वह उतने ही साधारण हैं. कई समारोह में जहां दूसरे कलाकार सज-धज कर पहुंचना पसंद करते हैं वहीं जॉन साधारण कपड़ों में पहुंचकर भी पूरी लाइम लाइट लूट लेते हैं. एक सुपरस्टार होते हुए भी जॉन की जिंदगी में कई आम दोस्त भी हैं जिसके साथ वह ना सिर्फ समय व्यतीत करते हैं बल्कि वह उनकी सलाह को गंभीरता से भी लेते हैं.ऐसे ही जॉन के एक दोस्त हैं सुकू जो एक रिक्शाचालक हैं. एक चैट शो के दौरान जॉन ने इस बात का खुलासा किया कि सुकू की सलाह के बाद ही फोर्स फिल्म आई थी. अपने पर्सनल ट्रेनर विनोद चन्ना के साथ चैट शो नॉट जस्ट सुपरस्टार्स में पहुंचे जॉन ने बताया, मेरा दोस्त सुकू ऑटो रिक्शा ड्राइवर है. वह मुझे रोज घर से ऑफिस और ऑफिस से घर वापस छोड़ता है.जॉन अब्राहम ने आगे बताया कि, एक बार हम दोनों तमिल फिल्म काखा काखा देखने गए थे. इसके बाद उसने मुझे इस फिल्म की हिंदी रीमेक बनाने की सलाह दी थी. जिसके बाद इसकी हिंदी रीमेक फोर्स के रूप में सामने आई. इस चैट शो में जॉन ने और भी कई दिलचस्प खुलासे किए. जॉन ने बताया कि वह काम में व्यस्त रहना पसंद करते हैं. पिछले करीब डेढ़ साल में उन्होंने मात्र पांच दिन की छुट्टियां ली है. वहीं वह खुद से अधिक दूसरों पर खर्च करने को प्राथमिकता देते हैं.वहीं जॉन आखिरी बार मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आए थे. अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं 2020 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हो सकती है. इसमें मल्टीस्टारर फिल्म मुंबई सागा, सत्यमेव जयते 2 और अटैक जैसी फिल्में शुमार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाई को नहीं बनाया मंत्री, संजय राउत नाराज?
    Next Article रूस के लिये 2019 सबसे गर्म वर्ष के तौर पर दर्ज

    Related Posts

    राजनगर में टॉस से निकला फैसला, एपीसी रिचीतुका टीम बनी विजेता

    August 9, 2026

    पहाड़पुर में 86वां रक्तदान शिविर संपन्न, 155 यूनिट रक्त संग्रहित

    August 9, 2026

    कुचाई के जंगलों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और दो राइफल समेत हथियार बरामद

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजनगर में टॉस से निकला फैसला, एपीसी रिचीतुका टीम बनी विजेता

    पहाड़पुर में 86वां रक्तदान शिविर संपन्न, 155 यूनिट रक्त संग्रहित

    कुचाई के जंगलों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और दो राइफल समेत हथियार बरामद

    वन पर अधिकार से रोजगार तक, आदिवासी दिवस पर सौगातों की झड़ी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.