Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाई को नहीं बनाया मंत्री, संजय राउत नाराज?
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाई को नहीं बनाया मंत्री, संजय राउत नाराज?

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही शिवसेना विधायकों की नाराजगी की खबरें सामने आने लगी हैं. उद्धव कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज कई विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बना ली. इनमें से ज्यादातर मंत्री पद के दावेदार थे. शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत भी अपने भाई सुनील राउत को मंत्री न बनाए जाने से निराश बताए जा रहे हैं.हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो उद्धव ठाकरे से किसी भी तरह की नाराजगी की खबरों का खंडन किया है. संजय राउत विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन बनाने के समर्थन में काफी मुखर रहे थे. ऐसे में संजय राउत का शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न होना सबको संदेश दे गया.सुनील राउत मुंबई के विक्रोली से विधायक हैं और सोमवार को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के मंत्रिपरिषद के विस्तार में मंत्री बनने के प्रबल दावेदार समझे जा रहे थे. सुनील राउत फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं.सूत्रों का कहना है कि संजय राउत ने अपने भाई को मंत्री न बनाए जाने को लेकर भले ही सार्वजनिक रूप से कोई नाराजगी नहीं जाहिर की है, लेकिन वह इस पर उद्धव ठाकरे से शीघ्र ही बात करेंगे. मुंबई में रिपोर्टरों से बात करते हुए संजय राउत ने नाराजगी की बात को खारिज करते कहा, ‘मेरा परिवार और मैं हमेशा शिवसेना के साथ रहे हैं. हमने कभी किसी चीज की मांग नहीं की है. हमने महाराष्ट्र सरकार बनाने में भूमिका निभाई. मेरे भाई ने कभी मंत्री का पद नहीं मांगा, ये सब अफवाह है और कुछ लोग इसे फैला रहे हैं.’राउत के अलावा भी मंत्री के कई दावेदर पद न मिलने से नाराज हैं. विधायक प्रताप सारनिक, तानाजी सावंत, सुनील प्रभु, रवींद्र वायकर, भास्कर जाधव और रामदास कदम भी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोगों की समस्याओं का समाधान करना ही प्राथमिकता: आदित्य ठाकरे
    Next Article जॉन अब्राहम का ये दोस्त चलाता है मुंबई में ऑटो, साथ देखी साउथ की हिट फिल्म तो बनी फोर्स

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.