Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के लिए का दिन गौरवशाली रहा, जब क्लब के नए सत्र की औपचारिक शुरुआत के साथ नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह को लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 ए रीजन-1 जॉन-सी का जॉन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।

     

    क्लब की नई अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव लायन आयुष्मान सिंह और कोषाध्यक्ष लायन सौरव आनंद को भी पदभार सौंपा गया। सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और समाज के लिए कार्य करने के संकल्प के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ ग्रहण कीं।

    इसी कड़ी में डॉक्टर्स डे और सी.ए. डे के पावन अवसर पर समाज के लिए समर्पित सेवा देने वाले डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। जिन विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया, उनमें सी.ए. रमेश अग्रवाल, सी.ए. तारक घोष, सी.ए. गौतम कुंडू, सी.ए. विकास सिंह, डॉ. भास्कर, डॉ. जिया अहमद, डॉ. कृष्णा, डॉ. संतोष कुमार संगीत, डॉ. एन.सी. गोराई, और डॉ. राणा प्रवीण शामिल थे। जिसके बाद केक काटकर लायंस डे, डॉक्टर्स डे और सी.ए. डे मनाया गया।

    इस अवसर पर एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि लायंस क्लब एक ऐसा मंच है, जो निःस्वार्थ सेवा के मूल मंत्र पर आधारित है। मुझे जॉन चेयरपर्सन के रूप में मिली यह नई जिम्मेदारी न केवल एक सम्मान है, बल्कि समाज के प्रति मेरे कर्तव्यों को और मजबूत करती है।

    क्लब की नव नियुक्त अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि सेवा कार्य ही लायंस क्लब की आत्मा है। मैं अध्यक्ष के रूप में सभी सदस्यों के साथ मिलकर समाज की भलाई के लिए सक्रिय भूमिका निभाऊंगी।

    कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के लायन अंजुला सिंह, लायन मनोज सोनी, लायन आयुष्मान सिंह, लायन सौरभ आनन्द, लायन मिनल शर्मा, लायन विनीत श्रीवास्तव, लायन राजेश सिंह, लायन डॉ. राणा प्रवीण, लायन करण गोराई, लायन राजीव कुमार, लायन सुनन्दा सिंह, सुधीर पाण्डे, लायन युवराज सिंह, लायन राहुल सिंह, आकाश रजक, संजय कुमार सेन, संतोष झा, बिजय भगत, सुकुमार जेसवाल, रंजीत सिंह समेत गणमान्य नागरिक और सम्मानित डॉक्टर एवं सी.ए. उपस्थित रहे।

    लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधि-व्यवस्था की समस्याओं को लेकर एसएसपी से की मुलाकात
    Next Article झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी की अहम बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने और योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बनी रणनीति

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.