Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर 8 भैंसों की मौत, राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने जताया दुख, प्रशासन से मुआवजे दिलाने का किया मांग
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर 8 भैंसों की मौत, राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने जताया दुख, प्रशासन से मुआवजे दिलाने का किया मांग

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर 8 भैंसों की मौत, पटरियों पर खून और मांस का मंजर

    राष्ट्र संवाद सं

    मिहिजाम (जामताड़ा)

    29 जून की सुबह हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर एक भयावह हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। रूपनारायणपुर से आगे, झारखंड चेकपोस्ट से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अकाल तख्त सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर से कम से कम 8 भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही ट्रेन 233/23 से 233/27 खंभों के बीच पहुंची, अचानक ट्रैक पर भैंसों का झुंड आ गया।

    तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रेन एक के बाद एक मवेशियों को रौंदती चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंसों के शरीर के टुकड़े उड़कर दूर-दूर तक बिखर गए, और कुछ के पेट में पल रहे गर्भस्थ शावक तक बाहर निकल आए।

    रेलवे ट्रैक पर खून और मांस का खौफनाक दृश्य देख लोगों की रूह कांप उठी। एक घंटे तक अप लाइन का परिचालन ठप रहा। मौके पर रूपनारायणपुर और विद्यासागर एपीआई टीम के साथ सीतारामपुर आरपीएफ पहुंची और ट्रैक क्लियर किया गया।

    हादसे में बिजली के कई बॉक्स भी क्षतिग्रस्त हुए। स्थानीय लोगों ने बताया, भैंसें कांगोई गांव की थीं, जिन्हें रोज की तरह सुबह चरने छोड़ा गया था। लेकिन आज की यह विभीषिका किसी ने नहीं सोची थी। राजद जिला अध्यक्ष जामताड़ा दिनेश यादव ने बताया कि कँगोई निवासी जुगल यादव का भैंस है उसके पास अब जीने का सहारा नहीं है इसलिए दिनेश यादव ने झारखंड सरकार से मांग की है कि जुगल यादव को कुछ मुआवजा मिले ताकि गरीब परिवार को सहारा मिल सके

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोबरगोटा पहाड़ी से पुलिस और सुरक्षबलों ने भारी मात्रा में केन बम और विस्फोटक बरामद 
    Next Article ग्राम स्तर के सभी जल सहिया द्वारा इकट्ठा किया गया एकल उपयोग पॉलिथीन

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.