Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित

    Aman KumarBy Aman KumarMay 25, 2025Updated:May 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित

    अभियान का 20 सालों का सफर गौरवपूर्ण है – यूनिका शर्मा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का 20 वर्ष पूर्ण होने पर घाटशिला महाविद्यालय के सभागार में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने किया l मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में बी डी ओ यूनिका शर्मा शामिल हुए। सर्वप्रथम सभी आगंतुकों ने दीप प्रज्वलित कर शंखध्वनि और स्तोत्र पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
    सरिता मिश्रा के द्वारा मंगल पाठ किया गया। प्रो मित्रेश्वर ने स्वागत वक्तव के साथ कार्यक्रम परिचिति पेश करते हुए अभियान की महत्ता को रेखांकित किया।
    अभियान के महासचिव प्रो इंदल पासवान ने अभियान के 20 वर्षों की यात्रा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। अभियान के प्रयास से जो कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं उसे भी रेखांकित किया। विदित हो कि वर्ष 2005 में अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो की स्थापना हुई थी तब से लेकर अनवरत अभियान समाज, संस्कृति, राजनीति, और पर्यावरण के बेहतरी के लिए प्रयासरत है। मई 2025 में अभियान की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है जिसमें प्रो सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष, साधुचरण पाल उपाध्यक्ष, इंदल पासवान महासचिव, ब्रज किशोर दास उपाध्यक्ष, प्रताप अधिकारी संयुक्त सचिव, विजय कुमार सिन्हा कार्यालय सचिव, राकेश कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष वहीं रश्मिता घोष, नीलिमा सरकार, अनूप पटनायक, वीरेंद्र नारायण सिंहदेव, साधना पाल, अनुराग और अंबिका दास कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए हैं। समारोह में सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बी डी ओ ने शपथ दिलाई। वहीं चिन्मय बेरा ने सभी सदस्यों का मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया।
    अपने वक्तव्य में बी डी ओ यूनिका शर्मा ने कहा कि अभियान अपनी सक्रियता से पूरे क्षेत्र में एक मिशाल कायम किया है जिससे कई बदलाव आए है। अभियान अपने उद्देश्यों सफल हो, अभियान की सफलता समाज की सफलता होगी।

    मुख्य अतिथि डॉ नरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अभियान को मैने बहुत नजदीक से देखा, ऐसा निस्वार्थ भाव से कार्य करनेवाला संगठन विरले ही दिखाता है। अभियान को समाज में बौद्धिक चेतना जागृत करने का कार्य अनवरत करते रहना चाहिए। समारोह को डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ दिलचंद राम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिन्हा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राकेश शर्मा ने किया। सोमनाथ दे ने वार्षिकोत्सव पर विशेत मंगल गीत प्रस्तुत किया और इंदल पासवान ने समापन गीता गया।

    मौके पर मो0 साजिद अहमद, एस आर दत्ता, दर्शी जैन, डॉ संदीप चंद्रा, डॉ संजेश तिवारी, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, प्रो पूंजीशा बेदिया, देव कुमार दास, हीरालाल शीट, डेजी सेवा शरवानी विश्वास, निधि दास, राजकमल सही काफी संख्या में लोग उपस्थित थे l

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव नई कार्यकारिणी गठित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले सारना धर्म फिर जातीय जन गणना की मांग पर धरना 27 को
    Next Article बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    Related Posts

    जे आर डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तुरामडीह प्रोजेक्ट के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

    May 5, 2026

    कमीशन भुगतान को लेकर राशन दुकानदारों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

    May 5, 2026

    जामताड़ा आश्रम आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जे आर डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में तुरामडीह प्रोजेक्ट के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

    कमीशन भुगतान को लेकर राशन दुकानदारों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

    जामताड़ा आश्रम आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

    बराकर नदी में अवैध पत्थर उत्खनन पर कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

    जियाजोरी पंचायत में विकास योजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

    किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

    पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव सहित पाँच बरी।

    सुरक्षा गार्डों का आरोप: बकाया भुगतान नहीं, पुनर्बहाली की मांग

    ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

    ‘बाबा’ और नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी, साकची बाजार में महिला से गहने लेकर फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.