Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    News DeskBy News DeskMay 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

     

     

    नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है और इसे केवल अस्थायी तौर पर रोका गया है।

    भाजपा ने विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर ‘‘अनावश्यक और अवांछित’’ सवाल उठाने से बचने को कहा।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार ने कहीं भी ‘‘युद्ध विराम’’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है और स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुद्दे का समाधान भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता के जरिए हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि सरकार का मानना ​​है कि इस मुद्दे पर किसी मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं है।

    राज्यसभा सदस्य त्रिवेदी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आतंकवाद पर भारत सरकार की नयी नीति स्पष्ट रूप से बता दी है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।’’

    भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के किसी भी कृत्य का पूरी ताकत से और उचित, सटीक और आक्रामक तरीके से जवाब दिया जाएगा। अब यह आतंकवाद पर भारत की नीति का ‘न्यू नॉर्मल’ है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उन्हें (कांग्रेस और विपक्षी दलों) इस मुद्दे पर अनावश्यक और अवांछित टिप्पणी करने से बचना चाहिए क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है।’’

    उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने असाधारण वीरता और सटीक क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया हमारे सशस्त्र बलों की शानदार सफलता को स्वीकार कर रही है।’’

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राजनीतीकरण कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि वह देश भर में रैलियां निकालकर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव रोकने में मध्यस्थता करने और ऑपरेशन को रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ को लेकर सवाल उठाएगी।

    पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा सैन्य कार्रवाई को अपने लिए एक ‘‘ब्रांड’’ बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि यह कार्रवाई सशस्त्र बलों और देश की है।

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल द्वारा ऐसे समय में सवाल उठाना, जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, उसकी मंशा पर सवालिया निशान लगाता है।

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एक ओर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल कहते हैं कि वे इस मुद्दे पर सरकार के साथ हैं, लेकिन यह उनके व्यवहार में नहीं दिखता। वे कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं, जिससे संदेह पैदा होता है।’’

    मध्यस्थता के मुद्दे पर त्रिवेदी ने कहा कि भारत सरकार ने ‘‘बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा एक द्विपक्षीय मुद्दा है।’’ उन्होंने कहा कि इसे भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रूप से सुलझाया जाना चाहिए।

    त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले दुनिया के सभी देशों के प्रति सम्मान के साथ हम यह कहना चाहते हैं कि पीओके का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी देश द्वारा मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं है, जिसमें वे देश भी शामिल हैं जिन्हें एक समय लोकतंत्र का संरक्षक कहा जाता था और जिन्हें भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए कहा जाता था।’’

    त्रिवेदी ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘‘युद्ध विराम’’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। त्रिवेदी ने कहा, ‘‘‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समाप्त होने दें, फिर आप जो चाहे कहें या संसद का (विशेष) सत्र बुलाने की मांग करें।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह कांग्रेस और विपक्षी दलों की मंशा पर गंभीर सवालिया निशान लगाता है।’’

    भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘देश तुर्किये और अजरबैजान द्वारा आतंकी राष्ट्र पाकिस्तान को दिए गए समर्थन से क्रोधित है। इन देशों के साथ व्यापार और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग बढ़ रही है और लोग एकजुटता दिखा रहे हैं।’’

    मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को भारतीय लोगों की व्यापक भावना के साथ भी नहीं जोड़ पा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह जनता से इतना कट चुकी है। यह राजनीतिक विस्मृति और पूर्ण अलगाव की हकदार है।’’

    ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल
    Next Article बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.