Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा के मृतक परिवार से मिलने पहुंचा जिला कांग्रेस, हरहाल में न्याय दिलाएगी कांग्रेस पार्टी – आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा के मृतक परिवार से मिलने पहुंचा जिला कांग्रेस, हरहाल में न्याय दिलाएगी कांग्रेस पार्टी – आनन्द बिहारी दुबे

    Aman KumarBy Aman KumarMay 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *वर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा के मृतक परिवार से मिलने पहुंचा जिला कांग्रेस, हरहाल में न्याय दिलाएगी कांग्रेस पार्टी – आनन्द बिहारी दुबे*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    वर्मामाइन्स : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा रविवार को घटित घटना में मृत युवक मो. मुन्ना के घर जाकर मृतक के परिजनों से मिला। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं ने मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में साथ देने का आश्वासन दिया। जानकारी के क्रम में जिलाध्यक्ष को लोगों ने बताया कि वर्मामाइन्स में टाटा स्टील कंपनी के द्वारा क्वार्टरों को खाली करा दिया गया है। इसी क्रम में दिवार गिरने के दौरान मो. मुन्ना की मृत्यु हो गई। इस विषय पर कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वर्मामाइन्स थाना प्रभारी से मिल कर घटना की जानकारी दिया। दौरा के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि इस घटना से पूर्व भी कई बड़ी और गंभीर दुर्घटना घटित हो चूकि है। जिस पर टाटा स्टील अथवा जुस्को प्रबंधन ने सुरक्षा का कोई प्रबंध नही कराया। जिसके फलस्वरूप इतनी बड़ी घटना घट गई कम्पनी के द्वारा ना ही क्वार्टर को घेरा गया, ना ही बिजली काटी गई, ना ही क्वार्टर के सुरक्षा के लिए सिक्युरिटी की व्यवस्था की गई। इस पूरे घटनाक्रम में यदि मृतक परिवार एवं घायल लोंगो को उचित सहयोग नहीं दिया जाता है, तो जिला कांग्रेस कमिटी टाटा स्टील के उच्च पदाधिकारीयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएगी।
    दौरा के क्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मण्डल पर्यवेक्षक महेन्द्र पाण्डेय, गोलमुरी प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सतीश कुमार, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अंसार खान, शमशेर खान, राजा ओझा, रवि करुवा, राजकुमार वर्मा, अरूण बारीक , प्रविन महानन्द एस पी सिंह, पवन कुमार, रंजीत दास, प्रवीण महानन्द, सुनील कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    वर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा के मृतक परिवार से मिलने पहुंचा जिला कांग्रेस हरहाल में न्याय दिलाएगी कांग्रेस पार्टी - आनन्द बिहारी दुबे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम पहले संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के निगाहों में पाकिस्तान ,निशाने पर ट्रंप

    Related Posts

    फिल्मी अंदाज में थाने पहुंचा राहुल दुबे, हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

    July 10, 2026

    मानसून की पहली बारिश ने खोली मानगो-कपाली की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल

    July 10, 2026

    सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार; गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

    July 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फिल्मी अंदाज में थाने पहुंचा राहुल दुबे, हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

    मानसून की पहली बारिश ने खोली मानगो-कपाली की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल

    सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार; गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

    वेणुगोपाल ने राममंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल

    खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव

    खस्सी’ बोलकर खिला रहा था ‘मुर्गा का मीट निकाह के बाद भोज में बाराती और शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल।

    गिरिडीह पुणे से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ डुमरी का प्रवासी मजदूर, परिवार ने सरकार से लगाई खोजबीन की गुहार

    कुमारडूबी विद्यालय में मलेरिया जांच शिविर, 81 बच्चों की रिपोर्ट मिली निगेटिव।

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1001 श्रद्धालुओं की नि:शुल्क कांवर यात्रा, 20 जुलाई से होगा पंजीयन

    PESA को ठेंगा रैंकिनी मंदिर में 19 करोड़ का खेल ग्राम सभा से पूछा तक नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.