Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : भीषण गर्मी अब सिर्फ लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि उनके वाहनों के लिए भी खतरा बनती जा रही है। जामताड़ा प्रखंड के चंद्रदीपा पंचायत अंतर्गत निलदहा गांव में एक चलती कार में आग लगने की घटना ने सभी को चौंका दिया। यह घटना उस समय घटी जब गांव निवासी जॉन हेमरम अपनी पत्नी को डॉक्टर दिखाने के लिए पश्चिम बंगाल के डाबर मोड़ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे अपने गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे, उनकी वेगनआर कार से अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली और पल भर में लपटें उठने लगीं। गर्मी की तपिश और तकनीकी खराबी की आशंका से इंजन ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही चंद्रदीपा पंचायत के मुखिया देवीसन हांसदा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कार में बैठे जॉन हेमरम और उनकी पत्नी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने में मदद करने लगे, पर आग की तीव्रता इतनी थी कि कुछ ही समय में पूरा वाहन धू-धू कर जल गया। विशेषज्ञों का मानना है कि भीषण गर्मी के मौसम में वाहन अधिक गर्म हो जाते हैं और यदि समय पर इंजन की जांच या रखरखाव न किया जाए, तो इस तरह की घटनाएं घट सकती हैं। ग्रामीणों ने इस घटना को एक चेतावनी बताते हुए वाहन मालिकों से अपील की है कि गर्मियों में विशेष सावधानी बरतें। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए गांवों में भी वाहन सुरक्षा और अग्निशमन संबंधी जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में
    Next Article वर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा के मृतक परिवार से मिलने पहुंचा जिला कांग्रेस, हरहाल में न्याय दिलाएगी कांग्रेस पार्टी – आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    May 25, 2026

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    May 25, 2026

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.