Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामिया हिंसा: 10 गिरफ्तार, पुलिस का दावा- सभी का है आपराधिक रिकॉर्ड
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जामिया हिंसा: 10 गिरफ्तार, पुलिस का दावा- सभी का है आपराधिक रिकॉर्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2019Updated:December 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर हुए 15 दिसंबर की रात को हुए बवाल में दिल्ली पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सभी युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है. हालांकि पुलिस ने यह भी साफ किया कि इनमें से कोई भी जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं है. पुलिस ने बवाल के दौरान बस जलाए जाने वाले मामले में आरोपी युवकों से पूछताछ शुरु कर दी है. वहीं पुलिस ने यह भी कहा है कि छात्रों को अभी क्लीन चिट नहीं दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उन पर रविवार की रात हुए बवाल में शामिल होने का आरोप है. इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है. हिंसा में चार सरकारी बसों को आग लगा दी गई थी. राहगीरों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया था. आरोप है कि पुलिस ने यूनिवर्सिटी के अंदर तक घुसकर आंसू गैस के गोले दागे थे.जामिया में भड़की हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दो केस दर्ज किए थे. पहला केस न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और दूसरा मामला जामिया नगर थाने में दर्ज किया गया. पुलिस ने आगजनी, दंगा फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान और सरकार काम में बाधा पहुंचाने के तहत केस दर्ज किया है.जामिया हिंसा के बाद नदवा कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ था. नदवा के गेट पर पथराव घटना हुई थी. वहीं डीयू के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर डीयू के अंदर दाखिल होने का भी आरोप लगा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजरूरी है डेटा संरक्षण कानून
    Next Article मुजफ्फरपुर: रेप की कोशिश फेल होने पर जलाई गई युवती ने दम तोड़ा

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के हिस्ट्री डिपार्टमेंट ने गांधी जयंती पर क्विज़ ऑर्गनाइज़ किया

    October 1, 2026

    फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, आवागमन बंद

    October 1, 2026

    मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचते ही मौत

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के हिस्ट्री डिपार्टमेंट ने गांधी जयंती पर क्विज़ ऑर्गनाइज़ किया

    फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, आवागमन बंद

    मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचते ही मौत

    अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा, जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

    734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे गिरफ्तार जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में ED की एक साथ छापेमारी | पिता-पुत्र को रांची ले गई टीम

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.