Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुजफ्फरपुर: रेप की कोशिश फेल होने पर जलाई गई युवती ने दम तोड़ा
    Breaking News अपराध बिहार

    मुजफ्फरपुर: रेप की कोशिश फेल होने पर जलाई गई युवती ने दम तोड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में 7 दिसंबर को रेप को कोशिश नाकाम होने पर जलाई गई युवती ने मंगलवार को दम तोड़ दिया. राजधानी पटना के अपोलो अस्पताल में भर्ती पीड़िता दर्दनाक घटना में 80 फीसदी झुलस गई थी. पीड़िता ने अपने आखिरी बयान में गुनहगारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी. उसने कहा था, मुझे न्याय चाहिए. जिस शख्स ने मुझे इस हालत में लाकर खड़ा किया है, उसे (आरोपी) भी इसी तरह की सजा मिले.बेटी की मौत से दुखी पिता ने कहा, ‘हमें इंसाफ चाहिए. पुलिस को इस मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए.’ बता दें कि आरोपी ने युवती से रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन असफल होने पर उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर युवती को आग लगा दी. पीड़िता की मां का का कहना है कि आरोपी पिछले तीन साल से उनकी बेटी को परेशान करता था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया था. हैदराबाद के बाद बिहार में ऐसे मामले सामने आने से राज्य में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र की है, जहां रेप में विफल युवक ने युवती को जिंदा जला दिया था. पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक, गांव का ही युवक पड़ोस में रहने वाली युवती के घर के अंदर घुसा और उसने युवती के साथ रेप करने की कोशिश की. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामिया हिंसा: 10 गिरफ्तार, पुलिस का दावा- सभी का है आपराधिक रिकॉर्ड
    Next Article जीत के प्रति आश्वस्त आजसू ने बनाई रणनीति

    Related Posts

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    July 15, 2026

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.