Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर में पीएम आवास योजना कार्यस्थल का किया निरीक्षण
    Headlines जमशेदपुर राजनीति

    सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर में पीएम आवास योजना कार्यस्थल का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्य में तेजी लाने पर दिया जोर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे मकानों और कार्यस्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), जुडको और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि पीएम आवास योजना के तहत बिरसानगर के ब्लॉक नंबर 8 और 23 में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन ब्लॉकों में क्रमशः 184 और 227 लाभुकों ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जल्द ही इन लाभुकों को आवास सुपुर्द किए जाएंगे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव भी मौजूद रहे।

    निरीक्षण के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से दूरभाष पर वार्ता कर योजना से जुड़ी विसंगतियों और नागरिक सुविधाओं को लेकर शीघ्र समीक्षा बैठक आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने पात्र लाभुकों को लोन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का भी मुद्दा उठाया और इसे सरल बनाने की मांग की। सांसद विद्युत महतो ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह कार्य अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण योजना प्रभावित हुई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी जरूरतमंदों को पक्का मकान उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर बेघर को पक्का घर” देने के सपने को साकार करने के उद्देश्य से बिरसानगर क्षेत्र में 9592 पक्के मकानों के निर्माण की स्वीकृति दी थी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन लोगों को देने की योजना बनाई गई थी, जो वर्षों से किराए के मकानों में रह रहे हैं और एक पक्के घर के स्वप्न को संजोए हुए हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस दिशा में ठोस प्रयास किए थे और अब इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता है।

    गौरतलब है कि नगर विकास विभाग के अधीन जेएनएसी कमांड क्षेत्र में शहरी गरीबों के लिए बागुनहातु और बिरसानगर में जी प्लस 8 मंजिला फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लगभग 11 हजार जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

    इस दौरान बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बोलटू सरकार, जितेंद्र मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, ममता भूमिज समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5वां सूरी सेवा फाउंडेशन स्कालरशिप अवार्ड समारोह
    Next Article जामताड़ा: सर्खेलडीह में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.