Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का जो मंत्र दिया, वही आज भी प्रासंगिक : अमर बाउरी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का जो मंत्र दिया, वही आज भी प्रासंगिक : अमर बाउरी

    Aman KumarBy Aman KumarApril 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का जो मंत्र दिया, वही आज भी प्रासंगिक : अमर बाउरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केबुल टाउन न्यू डीएस फ्लैट मैदान में “मुखी समाज झारखंड प्रदेश” एवं “केबुल मुखी समाज” के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, इंटक नेता राजेश सिंह राजू, डीएसपी सुनील चौधरी, गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार तथा प्रदेश एवं जिला के वरिष्ठ मुखियागण द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं 11,111 दीप जलाकर किया गया।

    आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

    अतिथियों ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो जैसे मंत्रों को आत्मसात करने का आह्वान किया, ताकि बाबा साहेब के सपनों का भारत साकार हो सके।

    मुख्य अतिथि अमर बाउरी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का जो मंत्र दिया, वही आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मुखी समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और हक-अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अमर बाउरी ने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाएं और अपने समाज व देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।

    विशिष्ट अतिथि अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें संविधान के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का अमूल्य उपहार दिया है। आज आवश्यकता है कि हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और सामाजिक न्याय तथा समरसता की भावना को आगे बढ़ाएं। उन्होंने मुखी समाज को संगठित होकर सामाजिक व राजनीतिक स्तर पर अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने की। मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता शम्भु मुखी डूंगरी द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष सागर मुखी द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम के समापन पर मुखी समाज द्वारा कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

    इस आयोजन को सफल बनाने में संजय मुखी, पांडी मुखी, रितिका मुखी, चंदा मुखी, हेम सागर कुम्हार, परेश मुखी, मनोज मुखी, त्रिनाथ मुखी, नितिन मुखी, संदीप मुखी, देव मुखी, सुरेश मुखी, बिट्टू मुखी, बैजनाथ करुवा, विकास मुखी, राजेश प्रसाद तथा बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

    डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षित वही आज भी प्रासंगिक : अमर बाउरी संगठित और संघर्षशील बनने का जो मंत्र दिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाए”,इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन
    Next Article आंतरिक साधना से ही आत्मसाक्षात्कार संभव

    Related Posts

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.