Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति द्वारा होगा आयोजन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति द्वारा होगा आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarApril 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह
    स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति द्वारा होगा आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    ‘स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति’ द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 4 मई 2025 को संध्या 5 बजे से मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर के प्रेक्षागृह में संपन्न होगा।

    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास दवे (निदेशक, मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी एवं ‘देवपुत्र’ बाल मासिक के संपादक) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संगीता बेहरा, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं उत्कृष्ट शिक्षाविद्, करेंगी।

    ‘स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति’ की अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने जानकारी दी कि यह समारोह राष्ट्र सेविका समिति की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नगरवासियों को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन, कार्य और उनके आदर्शों से परिचित कराना तथा उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व से जनसमुदाय को प्रेरित करना है। समारोह में जमशेदपुर शहर के सभी नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

    अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन मूल्यों — सेवा, न्यायप्रियता, सदाचार और राष्ट्रभक्ति — को जनमानस में पुनः जागृत करने के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
    कार्यक्रम में न्यास की अध्यक्ष डाक्टर रागिनी भूषण, मन्त्री श्रीमती मंजू सिंह,श्रीमती सुधा प्रजापति,श्रीमती चंचला सिन्हा,श्रीमती अनिता प्रसाद,श्रीमती प्रिया सिंह श्रीमती अपर्णा सिंह ,श्रीमती संध्या सिंह आदि न्यास की प्रमुख स्त्री शक्ति उपस्थित रहीं

    अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति द्वारा होगा आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाक प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में जला पाकिस्तान का झंडा, साकची में गूंजा ‘भारत माता की जय’
    Next Article तुलसी भवन में नगर के बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट किया दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी’

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.