Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधी रात से किशोरी लापता , अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
    Breaking News अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आधी रात से किशोरी लापता , अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    Aman KumarBy Aman KumarApril 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आधी रात से किशोरी लापता , अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उलीडीह थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती निवासी एक किशोरी बीती रात से लापता है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने स्थानीय थाना में राजा पांडेय नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    परिजनों का कहना है कि उन्हें राजा पांडेय के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि राजा पांडेय अक्सर बेटी से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था। जब बेटी अचानक लापता हुई, तो उसकी मां ने बेटी का मोबाइल खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध नंबर मिला। इसी नंबर से आरोपी ने किशोरी से संपर्क किया और उसे घर से बाहर बुलाया। इसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल रहा है।

    पुलिस ने किशोरी की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी राजा पांडेय के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया गया है। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, ताकि जल्द से जल्द उसे पकड़ कर किशोरी को सुरक्षित बरामद किया जा सके।

    इसके अलावा, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घटना की कड़ियों को जोड़ने और आरोपी के बारे में सुराग पाने की कोशिश कर रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, किशोरी के परिजन सदमे में हैं और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

    फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है।

    अपहरण का मामला दर्ज आधी रात से किशोरी लापता पुलिस जांच में जुटी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल के पास फायरिंग करने के एक मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Next Article पाक प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में जला पाकिस्तान का झंडा, साकची में गूंजा ‘भारत माता की जय’

    Related Posts

    बागबेड़ा में युवक की मौत का मामला: एसएसपी से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

    October 24, 2026

    अनंत सिंह जदयू से निष्कासित: छोटे सरकार की सियासत पर लगा ब्रेक, विधायकी पर खतरा

    October 24, 2026

    बागुनहातु शीतला माता मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा में युवक की मौत का मामला: एसएसपी से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

    अनंत सिंह जदयू से निष्कासित: छोटे सरकार की सियासत पर लगा ब्रेक, विधायकी पर खतरा

    बागुनहातु शीतला माता मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और उत्साह

    संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का टाटानगर में होगा भव्य स्वागत

    टाटा वर्कर्स यूनियन के व्हाट्सऐप ग्रुप में विवाद, चुनाव से पहले गुटबाजी की चर्चा तेज

    जिला योजना, नीति आयोग और सांसद-विधायक मद की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य समयसीमा म

    29 अक्टूबर से तेज होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण: सरयू राय

    सरयू राय के निर्देश पर सोनारी और मानगो में लगीं 25 स्ट्रीट व सोलर लाइटें

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की बैठक संपन्न, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाने का निर्णय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.