Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगा नारायण सिंह का सपना अधूरा…समाज को जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा – संजीव सरदार
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    गंगा नारायण सिंह का सपना अधूरा…समाज को जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा – संजीव सरदार

    Aman KumarBy Aman KumarApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गंगा नारायण सिंह का सपना अधूरा…समाज को जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा – संजीव सरदार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका/जमशेदपुर : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235वीं जयंती पर आदिवासी भूमिज युवा मंच और गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से ढेंगाम से खाड़ियासाई तक 50 किलोमीटर लंबा मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी को चुनौती देते हुए हजारों भूमिज महिला-पुरुषों ने समाज की एकता, साहस और समर्पण का परिचय दिया।

    *विधायक संजीव सरदार ने बढ़ाया उत्साह, जुलूस में खुद मोटरसाइकिल चलाकर हुए शामिल*

    मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार स्वयं मोटरसाइकिल से पूरे जुलूस में शामिल रहे। उन्होंने वीर गंगा नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि,“1832-33 में अंग्रेजों के खिलाफ उनका विद्रोह आज भी इतिहास में दर्ज है। उनके विचार और उद्देश्य को आज के युवाओं तक पहुँचाना बेहद जरूरी है।” विधायक ने भूमिज समाज को संगठित और सक्रिय रहने का आह्वान किया।

    *परंपरा, शिक्षा और जागरूकता पर दिया गया जोर*

    विधायक सरदार ने कहा कि समाज को अपनी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजकर रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बच्चों को शिक्षित करें, अच्छे संस्कार दें और अपने इतिहास की जानकारी उन्हें दें, ताकि हमारी गौरवशाली परंपरा सदा जीवित रहे। जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है।

    *गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति, आयोजन समिति का शानदार योगदान*

    कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राइबल आइडेंटिटी मैनेजर शिव शंकर कांडेयोंग, समाजसेवी सिद्धेश्वर सरदार, हरिश चंद्र सिंह भूमिज, मुखिया मिरू सरदार, मुखिया संगीता सरदार, सुधीर सोरेन समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
    इस आयोजन को सफल बनाने में मनोरंजन सरदार, संजय सरदार, भरत सरदार, दीपक सरदार, परमेश्वर सरदार, ग्राम प्रधान शिव शंकर सरदार, नृपेन सरदार, अशोक सरदार, ज्योतिष सरदार, तरूण सरदार और अन्य साथियों का योगदान सराहनीय रहा।

    गंगा नारायण सिंह का सपना अधूरा...समाज को जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा – संजीव सरदार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालाजी ऑटो वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी ही निकला साजिश करता
    Next Article गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जम्मू-कश्मीर नरसंहार में मृत लोगों को नमन किया

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.