Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘‘पहलगाम में निर्दाेष नागरिकों पर आतंकी हमला और विनय सिंह की हत्या – दोनों मानवता के खिलाफ अपराध हैं’’ – भरत सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राजनीति

    ‘‘पहलगाम में निर्दाेष नागरिकों पर आतंकी हमला और विनय सिंह की हत्या – दोनों मानवता के खिलाफ अपराध हैं’’ – भरत सिंह

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दाेष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री भरत सिंह ने कहा, ‘‘आतंकवादियों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। यह न सिर्फ हमारे देश की अखंडता पर हमला है, बल्कि शांति और लोकतंत्र के मूल्यों पर भी प्रहार है। इस नृशंस कृत्य को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।’’
    श्री सिंह ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश का हर नागरिक इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। साथ ही केंद्र सरकार से अपील की कि ऐसे कृत्यों के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय के कठघरे में लाया जाए।
    विगत दिनों जमशेदपुर के करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर की गई। इस निर्मम हत्या पर भी गहरा दुख प्रकट करते हुए श्री सिंह ने इसे झारखंड की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न बताते हुए कहा, ‘‘एक जनप्रतिनिधि की खुलेआम हत्या राज्य सरकार की नाकामी को दर्षाता है। मैं प्रशासन से मांग करता हूँ कि विनय सिंह जी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।’’
    श्री भरत सिंह ने दोहराया कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी आतंकवाद, हिंसा और अराजकता की किसी भी विचारधारा के सख्त खिलाफ है। भारत की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पार्टी हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश इस तरह की हिंसात्मक घटनाओं को कभी स्वीकार नहीं करेगा।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस टीम पर हमला किया गया जिसमें 7 पुलिसकर्मी जख़्मी हो गए
    Next Article हैं ये आतंकी देश पर धब्बा

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.