राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुन्दरनगर पुलिस के हाथ एक सफलता लगी है जहां पुलिस ने सुचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, घटना तुरामडीह क्षेत्र मे घटी थी जहां अभियुक्त सुनाराम किस्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के मुताबिक सुनाराम किस्कू ने एक व्यक्ति को शराब पिने हेतु पैसों की मांग की जिसपर सामने वाले व्यक्ति ने इसपर अपनी असहमति जताई, जिसके बाद सुनाराम किस्कू ने उसपर पिस्तौल तान दी, जैसे तैसे वह व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा और इसकी सुचना पुलिस को दी, पुलिस ने सुचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त सुनाराम किस्कू को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा और चार जिन्दा कारतूस बरामद किया है, फिलहाल अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.
अवैध हथियार एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार
Previous Articleफन वर्ल्ड डिजनीलैंड 23 अप्रैल से शहर में
Next Article विनय सिंह हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

