Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंगनबाड़ी सेविकाओं ने खराब पड़े सरकारी मोबाइल को परियोजना कार्यालय में जमा नहीं होने पर किया प्रदर्शन
    Headlines बिहार बेगूसराय

    आंगनबाड़ी सेविकाओं ने खराब पड़े सरकारी मोबाइल को परियोजना कार्यालय में जमा नहीं होने पर किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंगनबाड़ी सेविकाओं ने खराब पड़े सरकारी मोबाइल को परियोजना कार्यालय में जमा नहीं होने पर किया प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    तेघड़ा प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर प्रखंड के अधिकतर आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचकर कार्यालय में पुराना मोबाइल जमा नहीं किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। और अपना पुराना मोबाइल जमा करने और नया मोबाइल उपलब्ध कराने हेतु हस्ताक्षरित आवेदन कार्यालय में दिया
    इस बाबत आंगनबाड़ी संघ के प्रेम शिला कुमारी ,इंदु कुमारी एवं सावित्री देवी ने कहा कि बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ पटना द्वारा मुख्यमंत्री बिहार सरकार, समाज कल्याण विभाग पटना, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग पटना, सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सीडीपीओ को पत्र प्रेषित विगत 2 अप्रैल को किया है। उसके बाद सभी सेविकाएं अपना-अपना सरकारी खराब मोबाइल जमा करना शुरू किया। जहां कार्यालय में जमा लेने से इनकार किया गया। प्रखंड अध्यक्षा ने कहा विभाग द्वारा हर रोज नये-नये फरमान जारी कर सेविकाओं को प्रताड़ित कर रही है। सेविकाओं को टीएचआर वितरण एफआरएस प्रकिया अपनाकर मोबाइल के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया है। ऐसी परिस्थिति में सरकारी मोबाइल के खराब रहने की स्थिति में एफआरएस सिस्टम से टीएचआर वितरण करना संभव नहीं है। सरकार खराब मोबाइल को जमा लेकर शीध्र नये मोबाइल सेविकाओं को देना सुनिश्चित करें। तभी एफ आरएस सिस्टम के तहत लाभुकों के बीच टीएचआर वितरण संभव है। सेविकाओं में रजनी कुमारी, पूनम कुमारी ,बिना कुमारी, मीना कुमारी, रेखा चौधरी, संजू कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सहित भारी संख्या में सेविकाओं ने पूराने मोबाइल कार्यालय में जमा नहीं लेने पर प्रदर्शन में भाग लिया ।

    आंगनबाड़ी सेविकाओं ने खराब पड़े सरकारी मोबाइल को परियोजना कार्यालय में जमा नहीं होने पर किया प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोको कॉलोनी में सात दिवसीय मां पहाड़ी की पूजा का होगा आयोजन
    Next Article जमशेदपुर के टाटा जु मे बने लायन एवं टाइगर के नये बाड़ों का उद्घाटन

    Related Posts

    हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026

    छठ से पहले शिक्षकों-कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान का शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश

    November 4, 2026

    MLC चुनाव में हार से NDA में घमासान, JDU को BJP में भीतरघात का शक

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

    छठ से पहले शिक्षकों-कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान का शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश

    MLC चुनाव में हार से NDA में घमासान, JDU को BJP में भीतरघात का शक

    राजपूतों के राजनीतिक भरोसे पर रूढ़ी ने उठाए सवाल, भाजपा में भी हलचल

    भरत तिवारी एनकाउंटर से शुरू हुआ विवाद, कुंदन कृष्णन की संपत्ति पर सुधाकर सिंह ने उठाए सवाल

    बिहार में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2.57 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना : ऊर्जा मंत्री कुमार

    बिहार में 12 नवंबर से होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

    छौड़ाही में छठ घाटों पर खतरे का साया, 46 घाट असुरक्षित।

    बखरी में शांति समिति की बैठक संपन्न होने के साथ, क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज

    बखरी में छठ घाटों की तैयारी तेज, नगर के पुस्तकालय तालाब बना आकर्षण का केंद्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.