Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, कुकिंग प्रतियोगिता व उत्कृष्ट फूड स्टॉल के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया पुरस्कृत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, कुकिंग प्रतियोगिता व उत्कृष्ट फूड स्टॉल के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया पुरस्कृत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, कुकिंग प्रतियोगिता व उत्कृष्ट फूड स्टॉल के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया पुरस्कृत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय परिसर में जिला समाज कल्याण शाखा के तत्वाधान में पोषण पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सेविका एवं सहायिका द्वारा फूड स्टॉल लगाकर पोषक आहार की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य शामिल हुए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि पोषण पखवाड़ा 2025 के उद्देश्यों में बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार प्रसार, समर कार्यक्रम से समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापे के समाधान के लिए स्वस्थ जीवन शैली आदि के प्रति जागरूक किया जाना है । सही पोषण को लेकर जन जागरूकता की आवश्यकता है ताकि माताओं के साथ बच्चे भी स्वस्थ रहें। उन्होने अपील किया कि आमजन पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक हों । पूरे देश समेत झारखंड राज्य के हर जिलों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है ताकि आमजनों को पोषण के बारे में सही जानकारी दिया जा सके। कुपोषण के खिलाफ सामुहिक रूप से लड़ना है और लोगों के बीच सही पोषण देश रोशन का संदेश पहुंचाना है। आंगनबाड़ी केंद्र को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए कार्य किया जायेगा ताकि उन केंद्रों में पोषण वाटिका, पेयजल, शौचालय समेत बच्चों के मनोरंजन व देख रेख के लिए सभी सामग्री उपलब्ध रहे।

    *सेविका/ सहायिकाओं द्वारा तैयार व्यंजन से पौष्टिक आहार को लेकर किया गया जागरूक*

    कार्यक्रम में फूड स्टॉल के लिए गोलमुरी सह जुगसलाई को प्रथम, जमशेदपुर सदर को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पटमदा के सेविका/ सहायिका को दिया गया । वहीं कुकिंग प्रतियोगिता में जमशेदपुर सदर को प्रथम, गोलमुरी सह जुगसलाई को द्वितीय एवं चाकुलिया को तीसरा स्थान मिला। सभी संबंधित सेविका/ सहायिका को उप विकास आयुक्त ने पुरस्कृत किया।

     

    कुकिंग प्रतियोगिता व उत्कृष्ट फूड स्टॉल के विजेताओं को उप विकास आयुक्त ने किया पुरस्कृत पोषण पखवाड़ा के तहत समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक, कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं का दी गई जानकारी
    Next Article जामताड़ा के शिक्षकों का टीएनए 24 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा

    Related Posts

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    May 25, 2026

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    May 25, 2026

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.