Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौत पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा

    60 वर्षों तक ₹50 हजार प्रतिमाह भुगतान पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, ठेका कंपनी एवं पीड़ित परिजनों के मौजूदगी में हुआ लिखित समझौता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित प्लांट में सोमवार की रात एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना घटी, जिसमें हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) विभाग में कार्यरत ठेका कर्मी विजय कुमार पाणिग्रही (उम्र 50 वर्ष) ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी। इस दुःखद घटना के बाद मंगलवार को पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह उनके प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच मुआवजा संबंधी सहमति बनवाई। बिरसानगर स्थित आवास पर हुए इस समझौते में संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल देखने को मिली। समझौते के तहत ठेका कंपनी की ओर से प्राथमिक राहत स्वरूप 5 लाख रुपये की राशि स्व. विजय पाणिग्रही के खाते में तत्काल आरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित की गई। इसके अतिरिक्त, पीएफ, ईएसआईसी और ग्रेच्युटी के रूप में जमा लगभग साढ़े दस लाख रुपये की शीघ्र निकासी पर सहमति बनी। इसके साथ ही, स्व. विजय पाणिग्रही की सेवा आयु 60 वर्ष तक मानी जाएगी और इस अवधि तक उनके आश्रित परिवार को प्रतिमाह करीब 50 हजार रुपये की सहायता राशि ठेका कंपनी द्वारा भुगतान करने पर लिखित सहमति बनी, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    इस अवसर पर गुंजन यादव ने कहा कि हम खोए हुए जीवन को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में सहारा देने का प्रयास अवश्य कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधायक पूर्णिमा साहू इस कठिन समय में परिजनों के साथ हैं और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करने हेतु सक्रिय रहेंगे।

    इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, बिरसानागर मंडल के भाजपा अध्यक्ष बबलू गोप, पूर्व मंडल अध्यक्ष बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, जगदीश पाणिग्रही, मनबोध दास,मृणाल बनर्जी, वापी परिदा, मिरिंडा नाग समेत स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के जिला एवं प्रखंड स्तरीय संघीय पदाधिकारी ने शिक्षक •••
    Next Article बीसीसीएल सीएमडी के रवैए से नाराज हुई राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा,करेंगे शॉकॉज

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.