Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएमडी ने मगध आम्रपाली क्षेत्र का किया दौरा, फर्जीवाडा मामले में अधिकारियों को दिया कई निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड

    सीएमडी ने मगध आम्रपाली क्षेत्र का किया दौरा, फर्जीवाडा मामले में अधिकारियों को दिया कई निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएमडी ने मगध आम्रपाली क्षेत्र का किया दौरा, फर्जीवाडा मामले में अधिकारियों को दिया कई निर्देश

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नीलेन्दु सिंह ने सोमवार को आम्रपाली मगध कोल परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के खनन कार्य, कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण कर संचालन की समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिया। महाप्रबंधक कार्यालय पहुँचने पर अधिकारियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सीएमडी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में योगदान, सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष तथा समतामूलक समाज की उनकी कल्पना पर प्रकाश डाला। डीएमडी श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की शिक्षाएं आज भी हमें मार्गदर्शन प्रदान करती हैं और एक न्यायसंगत एवं समावेशी समाज की दिशा में प्रेरित करती हैं। अधिकारी सूत्रों माने तो सीएमडी के दौरे से जालसाजी फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया वरीय अधिकारियों को गुमराह कर फर्जी जमाबंदी के आधार पर बड़े पैमाने में सीसीएल द्वारा नौकरी व मुआवजा बांटने और जालसाजी फर्जीवाडा कर वन भूमि के दोहन मामले की विभागीय जांच तेज हुई हैं।

    फर्जीवाड़ा से पिपरवार परियोजना में 22 लोगों को नौकरी बांटने जैसा हीं मामला मगध-आम्रपाली परियोजना क्षेत्र का भी प्रकाश में आया। जो संदर्भ संख्या सीसीएल/भर्ती/विज्ञापन,नन स्टाफ/1050 दिनांक 05/09/2024 से जुड़ा मामला बताया जाता हैं। जानकार ग्रामीणों का दावा हैं कि अवैध लाभ लेकर संबंधित अधिकारियों ने बाहरी लोगों को नौकरी और मुआवजा दिया गया हैं।

    फर्जीवाडा मामले में अधिकारियों को दिया कई निर्देश सीएमडी ने मगध आम्रपाली क्षेत्र का किया दौरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनदियों को दोनों छोर पर बिजली का हाई टेंशन पोल गड़वाकर गांव के लोगो और जानवरों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप
    Next Article वीर ग्राम में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ, गांव में गूंजा भक्ति संगीत डॉ. सुंदर लाल दास बोले – हरिनाम संकीर्तन से आती है सुख, समृद्धि और शांति

    Related Posts

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    October 26, 2026

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    October 26, 2026

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    पोटका में तीन कुष्ठ मरीज चिह्नित, एमडीटी दवा दी गई

    संघ के प्रमुख उत्सव शरद पूर्णिमा पर हिंदू एकता, संस्कार और राष्ट्रधर्म का संदेश

    वासंतिक रबी महाअभियान के तहत किसानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

    तेघड़ा में बालश्रम के विरुद्ध छापेमारी, एक बाल श्रमिक विमुक्त

    वीरपुर में ई-रिक्शा चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी रासीद गिरफ्तार

    अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा का नाम है वाल्मीकि: डॉ. सच्चिदानंद

    *अन्नदाताओं के चेहरे पर लौटेगी मुस्कान, 30 अक्टूबर को खाते में आएंगे 2000 रुपये*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.