Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीर ग्राम में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ, गांव में गूंजा भक्ति संगीत डॉ. सुंदर लाल दास बोले – हरिनाम संकीर्तन से आती है सुख, समृद्धि और शांति
    Breaking News Headlines झारखंड

    वीर ग्राम में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ, गांव में गूंजा भक्ति संगीत डॉ. सुंदर लाल दास बोले – हरिनाम संकीर्तन से आती है सुख, समृद्धि और शांति

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीर ग्राम में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ, गांव में गूंजा भक्ति संगीत
    डॉ. सुंदर लाल दास बोले – हरिनाम संकीर्तन से आती है सुख, समृद्धि और शांति

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    वीर ग्राम में मंगलवार से तीन दिवसीय (15-17 अप्रैल) 24 पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। राधा रानी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजारी अरुण नंदो देव गोस्वामी एवं कृष्ण चंद्र दास ने की। महायज्ञ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने राधा रानी की पूजा-अर्चना कर गांव की खुशहाली, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

    इस मौके पर आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुंदर लाल दास ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन की परंपरा वीर ग्राम में दो सौ वर्ष पुरानी है। यह परंपरा उनके पूर्वजों द्वारा आरंभ की गई थी, जिसे आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में पुरुलिया और बांकुड़ा से आए कीर्तन मंडलियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है।

    कार्यक्रम के अंतिम दिन, 17 अप्रैल को पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के शंकर दास, सनातन दास, तपन दास, आशुतोष दास, आलोक नाथ दास, शक्ति पद दास, दुर्गा चरण दास, संजीव दास, अरुण दास, भव तारण दास, अशोक दास, तरुण दास एवं गुरु पद दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तीन दिवसीय यह महायज्ञ पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहा है और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    गांव में गूंजा भक्ति संगीत डॉ. सुंदर लाल दास बोले – हरिनाम संकीर्तन से आती है सुख वीर ग्राम में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ समृद्धि और शांति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएमडी ने मगध आम्रपाली क्षेत्र का किया दौरा, फर्जीवाडा मामले में अधिकारियों को दिया कई निर्देश
    Next Article जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खेल संचालन समिति की बैठक

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.