Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिमला: उत्तर भारत में शीत लहर जोर पकड़ चुकी है. पंजाब, हरियाणा में जहां धुंध का प्रकोप शुरू हो गया है वहीं हिमाचल में 12 और 13 दिसंबर को भारी बर्फबारी और वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.
    हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है तथा दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आने से मंडी जिले में कमरुनाग झील जम गई है. जनजातीय इलाकों में झरने, झीलें, नदियों के पानी की ऊपरी परत सहित प्राकृतिक जल स्रोत जमने लगे हैं. कमरुनाग झील करीब 9 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग की पवित्र झील कड़ाके की ठंड से जम गई हैं. झील का पानी बर्फ की मोटी चादर में बदल गया है. ठंड के तेवर अब तीखे होने वाले हैं. 12 दिसंबर को कुल्लू और लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है तथा 13 दिसंबर को प्रदेश के चार जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर में भारी बर्फबारी और वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने 11 दिसंबर को अधिकतर क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है.मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डाॅ मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है. शिमला और धर्मशाला सहित अनेक स्थानों पर आसमान पर बादल छाए रहे. केलांग का पारा शून्य से कम 6.3, कल्पा में शून्य से कम 0.1, मनाली 0.2, सुंदरनगर 1.2, भुंतर 1.3, सोलन 2.7, उना 5.0, पालमपुर 4.0, मंडी 3.6, कुफरी 5.6 और शिमला में 5.6 सेल्सियस रहा. जबकि केलांग में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री, कल्पा 8.5, डलहौजी 11.2, धर्मशाला 14.8, चंबा 15.5, शिमला 16.0, सुंदरनगर 18.8 और भुतंर में 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा. उधर, पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहने तथा उसके अगले दो दिन बारिश की संभावना है. मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में कहीं कहीं गरज के साथ ओले गिरने और जोरदार बारिश की संभावना है. चंडीगढ़ सहित पश्चिमोत्तर में आज बादल छाये रहे तथा बीच बीच में धूप खिलने से ठंड से राहत मिली.आदमपुर सबसे ठंडा तीन डिग्री रहा. अमृतसर चार डिग्री , बठिंडा तथा पटियाला पांच डिग्री रहा. चंडीगढ़ ,अंबाला ,करनाल ,रोहतक ,सिरसा का पारा क्रमश: सात डिग्री , हिसार ,नारनौल ,लुधियाना पठानकोट का पारा क्रमश: छह डिग्री , पटियाला आठ डिग्री , हलवारा छह डिग्री , गुरदासपुर छह डिग्री रहा. हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाये रहे तथा अगले चौबीस घंटों में बारिश तथा हिमपात की संभावना है . शिमला का पारा पांच डिग्री , मनाली शून्य डिग्री, कल्पा शून्य से कम एक डिग्री, कांगड़ा पांच डिग्री, सुंदरनगर एक डिग्री, नाहन 10 डिग्री, उना पांच डिग्री, धर्मशाला सात डिग्री, भुंतर एक डिग्री रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनागरिकता संशोधन बिल: पूर्वोत्तर में विरोध प्रदर्शन जारी, त्रिपुरा में इंटरनेट सेवा बंद
    Next Article निर्भया गैंगरेप केस: चौथे दोषी ने मौत की सजा के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.