Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नागरिकता संशोधन बिल: पूर्वोत्तर में विरोध प्रदर्शन जारी, त्रिपुरा में इंटरनेट सेवा बंद
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नागरिकता संशोधन बिल: पूर्वोत्तर में विरोध प्रदर्शन जारी, त्रिपुरा में इंटरनेट सेवा बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्रिपुरा: नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) के ख़िलाफ़ पूर्वोत्तर राज्यों में चल रहे उग्र प्रदर्शनों के बीच त्रिपुरा सरकार ने एसएमएस और मोबाइल इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद कर दी है. त्रिपुरा के कई शहरों में इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों और आम लोगों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. नागालैंड छोड़कर त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में 11 घंटे का बंद बुलाया गया है. विधेयक के ख़िलाफ़ सुबह 5 बजे से ही इन राज्यों में आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. लोग CAB को वापस लेने की मांग के साथ सड़कों पर उतरे हुए हैं.नागालैंड में हॉर्नबिल त्योहार चल रहा है, जिसके चलते इस राज्य में बंद नहीं बुलाया गया है. बंद को कई राजनीतिक पार्टियों, संगठनों और नागरिक समाज का समर्थन हासिल है. इस विधेयक के चलते ग़ैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता मिलने का दरवाज़ा खुल जाएगा और इसी प्रावधान के ख़िलाफ़ पूर्वोत्तर के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

    पूर्वोत्तर के लोगों का दिल्ली में प्रदर्शन

    हालांकि विधेयक के संशोधित मसौदे में इनर लाइन परमिट वाले राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और नागालैंड) और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल राज्यों (त्रिपुरा, असम और मेघालय) को इस क़ानून के दायरे से बाहर रखा गया है. पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र संगठनों की सबसे बड़ी इकाई नॉर्द-ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (NESO) ने ये बंद बुलाया है.इस संघ का कहना है कि सरकार पूर्वोत्तर राज्यों पर नागरिकता क़ानून लाद रही है. नेसो के अध्यक्ष सैमुअल जेरवा ने कहा है कि इस विधेयक के ज़रिए ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों की तादाद बढ़ाने में मदद मिलेगी और इससे पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति ख़तरे में पड़ जाएगी.इस क़ानून पर जबसे चर्चा शुरू हुई है, तभी से पूर्वोत्तर राज्यों में इसके ख़िलाफ़ तीखा प्रदर्शन देखा जा रहा है. 8 जनवरी को भी इस विधेयक को पहली बार लोकसभा से पारित किया गया था, तो उस वक़्त भी पूर्वोत्तर राज्यों में इसके ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन देखने को मिला था. उस वक़्त ये विधेयक राज्य सभा से पारित नहीं हो सका. फिर लोकसभा भंग होने के बाद विधेयक भी भंग हो गया. सोमवार को वापस गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लोकसभा में पेश किया और संसद के निचले सदन ने इसे बहुमत से मंजूरी दे दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी से मिले 15 करोड़
    Next Article शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.