Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में एनटीपीसी परिचालित मालगाड़ियों की टक्कर में दो चालकों की मौत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड में एनटीपीसी परिचालित मालगाड़ियों की टक्कर में दो चालकों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में एनटीपीसी परिचालित मालगाड़ियों की टक्कर में दो चालकों की मौत

    रांची, एक अप्रैल झारखंड के साहिबगंज जिले में मंगलवार तड़के दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) द्वारा परिचालित दो मालगाड़ियों के बीच बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास तड़के करीब तीन बजे टक्कर हुई।

    जिस पटरी पर यह हादसा हुआ, वह भी एनटीपीसी की है और उसका इस्तेमाल मुख्य रूप से उसके बिजली संयंत्रों में कोयला पहुंचाने के लिए किया जाता है।

    साहिबगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) किशोर तिर्की ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में उनके चालकों की मौत हो गई।’’

    पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मालगाड़ी और पटरी दोनों ही एनटीपीसी की हैं। इसका भारतीय रेल से कोई लेना-देना नहीं है।’’

    जिस रेलवे लाइन पर दुर्घटना हुई, वह बिहार के भागलपुर जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के ‘कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन’ को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का विद्युत संयंत्र से जोड़ती है। इसे सामान्यतः एनटीपीसी लालमटिया एमजीआर के नाम से जाना जाता है।

    रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी ने मालदा मंडल से मदद मांगी है और पूर्वी रेलवे के मालदा मंडल से एक बड़ी क्रेन भेजने का आग्रह किया गया है और इसकी व्यवस्था साहिबगंज से की गई है।’’

    बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय रेल एनटीपीसी अधिकारियों को हर संभव मदद दे रही है।’’

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्राम स्वशासन अभियान के तत्वावधान में डुमरिया प्रखण्ड में शिविर लगाकर लोगों के राशनकार्ड का इकेवाईसी मोबाईल एप के माध्यम से किया गया
    Next Article संघ-भाजपा में तालमेल से जुड़े सुखद संकेत

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.