Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलबड्डा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने की विशेष चर्चा
    Breaking News झारखंड धनबाद

    बलबड्डा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने की विशेष चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बलबड्डा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने की विशेष चर्चा

    संवादाता – ए बी सिद्दीकी

    मेहरमा: आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बलबड्डा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) चंद्रशेखर आजाद एवं मेहरमा प्रभाग के इंस्पेक्टर सोनी प्रताप ने की।बैठक में बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशासन ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सभी समुदायों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों एवं अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर सोनी प्रताप ने कहा कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि किसी को कोई समस्या या आशंका हो तो वे तुरंत प्रशासन को सूचना दें ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस बैठक में उपस्थि जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सभी ने एकमत से कहा कि क्षेत्र में हमेशा से भाईचारा बना रहा है और आगे भी इसी तरह सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएंगे। बलबड्डा थाना पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी विवाद या अफवाह से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article30 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया
    Next Article मेहुल चोकसी मामले में त्वरित और सटीक कदम उठाने की जरूरत

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.