Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपूर्ति विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों की जानकारी एवं ई केवाईसी के निमित्त डीलर्स आदि का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला/सेमिनार का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आपूर्ति विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों की जानकारी एवं ई केवाईसी के निमित्त डीलर्स आदि का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला/सेमिनार का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपूर्ति विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों की जानकारी एवं ई केवाईसी के निमित्त डीलर्स आदि का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला/सेमिनार का हुआ आयोजन

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय परिसर स्त्री एसजीएसवाई सभागार में आपूर्ति विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों की जानकारी एवं ई केवाईसी के निमित्त डीलर्स आदि का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला/सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने 02 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    _*पहाड़िया जनजाति समूह के शत प्रतिशत लोगों को दें लाभ*_

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने डीलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचे इसमें आप सबों की भूमिका अहम है, आप लोगों का भी दायित्व है। उन्होंने अनुरोध कर कहा कि गरीब तबके के लोगों को इसका लाभ पहुंचाएं, ताकि सबों को इसका लाभ मिले। इसके अलावा उन्होंने पहाड़िया जनजाति के शत प्रतिशत निवासियों को आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ देने एवं ई केवाईसी कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देश पर ई केवाईसी पखवाड़ा चलाया जा रहा है, आप लोग इसे सफलीभूत बनाने में अपना योगदान दें साथ ही शत प्रतिशत राशन कार्डधारियों को प्रायोरिटी के आधार पर उनका ई केवाईसी करवाएं।

    वहीं जिप अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन ने ई केवाईसी को लेकर सर्वर के कारण आ रही कठिनाई आदि को लेकर समस्याएं रखीं, जिसे उपायुक्त द्वारा निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। वहीं आयोजित कार्यशाला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर्स को संचालित योजनाओं यथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मुख्यमंत्री नमक वितरण, दाल वितरण, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण, चीनी वितरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ई केवाईसी को लेकर कहा कि जिले में ई केवाईसी पखवाड़ा में अब तक हुए ई केवाईसी में पीछे है एवं इसका राज्य में 13वाँ रैंक हो गया, उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत कार्ड धारकों का ई केवाईसी करवाएं।

    _*31 मार्च तक सभी राशन कार्ड धारियों का ई केवाईसी किया जाना पूर्ण*_

    कार्यशाला में बताया गया कि सभी राशन कार्डधारियों का आधार नम्बर को संबंधित डीलर के ई पोश मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत यूआईडी सीड किया जाना है। आधार सीडिंग की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात् जिन कार्डधारियों का ई केवाईसी और यूआईडी सीडिंग नही किया किया जाएगा, वैसे कार्डधारियों का आवंटन भविष्य में बन्द हो जायेगी। अनुरोध कर कहा गया कि सभी पीएचएच/एएवाई एवं ग्रीन कार्डधारी अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्य का नजदीकी डीलर के पास जाकर ई केवाईसी और यूआईडी सीडिंग दिनांक 31.03.2025 तक अनिवार्य रुप से कराएं, जिसके लिए सभी पीडीएस डीलर्स को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ जिप अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, अंचल अधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू, पीडीएस डीलर्स सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीसी ने मसलिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
    Next Article तकनीकी विभागों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    Related Posts

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    June 4, 2026

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.