Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने विश्व टी.बी दिवस के अवसर पर टी.बी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को किया सम्मानित
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने विश्व टी.बी दिवस के अवसर पर टी.बी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने विश्व टी.बी दिवस के अवसर पर टी.बी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को किया सम्मानित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 12 पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए हैं। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला के 12 टीबी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को कार्यलय कक्ष में स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया । साथ ही सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है, पूरे जिला को टी.बी मुक्त करने की दिशा में भी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन करें ।
    विदित हो कि घाटशिला का धरमबहाल पंचायत, डुमरिया के खड़िदा, बड़ाकांजिया एवं बांकीशोल, मुसाबनी का नॉर्थ बादिया, वेस्ट बादिया एवं नॉर्थ ईचड़ा, बोड़ाम के पोखोरिया, पटमदा के कमलपुर, चाकुलिया का विरदोह, गोलमुरी सह जुगसलाई का धरमबहाल और बहरागोड़ा के मौदा पंचायत टीबी मुक्त घोषित हुए हैं । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मुखियागण को सम्मानित करते हुए अभियान में उनके परस्पर सहयोग की प्रशंसा की और कहा कि टी.बी मुक्त पंचायत बनाने में जिला प्रशासन के साथ-साथ आप सभी ने महत्वपूर्ण निभाई। उन्होने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुयोग्य लाभुकों तक पहुंचाना हो या सरकारी संस्थाओं के माध्यम से सरकार की सुविधाओं, सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में आप सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग इसी तरह से प्रशासन को मिलेगा ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्वरोजगार, पशुपालन, कृषि व अन्य सेवा क्षेत्र में भी जिला बेहतर कर सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता
    Next Article बीएन सिंह देव एवं ओपी सिंह बने आई सी सी वर्कर्स यूनियन के क्रमशः अध्यक्ष एवं महासचिव

    Related Posts

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.