Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2025Updated:March 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में अस्पताल संचालन फंड का व्यय, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, कुपोषण उपचार केन्द्र, गर्भवती महिलाओं की जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में उपलब्धि, कुष्ठ रोग उपचार व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई ।

    बैठक में उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का सैंपल सर्वे कराने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि अगले 15 दिनों में सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें । साथ ही नवजात बच्चों की तुलना में टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होने कहा कि एक भी नवजात बच्चा किसी भी टीका से वंचित नहीं रहे इसे सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी सुनिश्चित करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर गर्भवती माताओं एवं धात्री माताओं के बीच टीकाकरण को लेकर जागरूकता लाने की बात कही ।

    उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य और प्रसव संबंधित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीज को लाभ पहुंचाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव की समीक्षा में स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली । वहीं, गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों की पहचान प्रसव पूर्व जांच के दौरान विशेष ध्यान देते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 आकस्मिक सेवाएं, प्रसव आदि हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को मिल रहे लाभ की समीक्षा में प्रत्येक योग्य मरीज को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी पुलिस लाइन में एसएसपी किशोर कौशल ने किया बच्चों के लिए पुस्तकालय सह वाचनालय का उद्घाटन
    Next Article उपायुक्त ने विश्व टी.बी दिवस के अवसर पर टी.बी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को किया सम्मानित

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.