Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, राजू चौधरी तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, राजू चौधरी तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, राजू चौधरी तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।सरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक गम्हरिया स्थित होटल पारस हाइट में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर वर्ष 2025-2027 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए आब्जर्वर के रूप में आशीष चटर्जी सहित तीन सदस्यीय टीम मौजूद रही। इस मौके ओर ऑब्जर्वर आशीष चटर्जी ने बताया कि चुनाव से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई जो सही पाए गए। इसके बाद नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसमें सभी पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान के पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें राजू चौधरी को तीसरी बार जिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया जबकि मनोज कुमार चौधरी को महासचिव, कृष्ण कुमार गुप्ता को संयुक्त सचिव, हरपाल सिंह को संगठन सचिव तथा अजय कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजू चौधरी ने एजीएम में 2022-2025 कार्यकाल की गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर बताया गया कि नए नेतृत्व के साथ सरायकेला-खरसावां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फार्मासिस्टों और दवा व्यापार से जुड़े लोगों के हितों को सुरक्षित रखने एवं स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएगा। आम सभा मे एसोसीएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा
    Next Article फिट इंडिया साइक्लोथॉन कार्यक्रम में साइकिल चलाकर लिया गया फिट इंडिया का संकल्प

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.