Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर हमारे दिलों की धड़कन: काले
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर हमारे दिलों की धड़कन: काले

    News DeskBy News DeskFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर हमारे दिलों की धड़कन: काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा वार्षिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके अदम्य साहस व राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान प्रकट किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “चंद्रशेखर आजाद का जीवन हमें मातृभूमि की सेवा के लिए हर संघर्ष को स्वीकार करने की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान हमें आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने आगे कहा कि नमन परिवार प्रत्येक वर्ष इस आयोजन के माध्यम से शहीदों की शौर्यगाथा को सम्मानित करता है, ताकि युवा पीढ़ी उनके बलिदान को स्मरण कर देशसेवा के प्रति समर्पित रहे।

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने आजाद जी के जीवन को संघर्ष, साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बताते हुए कहा कि, “देश की स्वतंत्रता ही नहीं, बल्कि उसे बनाए रखने के लिए भी निरंतर संघर्ष आवश्यक है। हमें आजाद जी की निःस्वार्थ देशभक्ति से प्रेरणा लेकर हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

    इस अवसर पर नमन के संयोजक राजीव कुमार, साहित्यकार बलविंदर सिंह, उत्तर प्रदेश संघ के रामकेवल मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष नीरू सिंह, सी.जी.पी.सी. के कुलविंदर सिंह पन्नू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे।

    कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में महेंद्रपाल सिंह, गुरदयाल सिंह, राघवेन्द्र शर्मा, ए. विश्वनाथ, जसवंत सिंह भोमा, परमजीत सिंह काले, नरेंद्र सैनी, बिट्टू तिवारी, संदीप कुमार सिंह, सुखराज सिंह, सरजू राम, हरदेव सिंह, पंकज कुमार वर्मा, मनोज कुमार मिश्रा, गोपीकांत, स्वाती मित्रा, लख्खी कौर, डी मनी, सिम्मी कश्यप, रिंकू दुबे, ममता पुष्टि, ममता साहा, सावित्री करुआ, प्रेमशीला देवी, शुक्ला हलदर, स्वीटी हलदर सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे।

    कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन राजू मारवाह ने किया। पूरे आयोजन के दौरान “भारत माता की जय” और “चंद्रशेखर आज़ाद अमर रहें” के गगनभेदी जयघोष से कालिमाटी रोड गूंज उठा।

    शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर हमारे दिलों की धड़कन: काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्यधाम में संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने राम वनगमन, केवट प्रसंग एवं भरत मिलाप का किया वर्णन, रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई पर नम हुई श्रद्धालुओं की आँखें
    Next Article मनोनित जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.