Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला जिला परिषद के नवनिर्मित कार्यालय में हुए अनियमिता की जांच रिपोर्ट दें : संजय सेठ
    Headlines चाईबासा झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला जिला परिषद के नवनिर्मित कार्यालय में हुए अनियमिता की जांच रिपोर्ट दें : संजय सेठ

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025Updated:February 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला जिला मुख्यालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक

    योजनाओं को लेकर विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों को जानकारी नहीं देने पर कड़ी आपत्ति जताई

    राष्ट्र संवाद । सरायकेला

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को सरायकेला जिला मुख्यालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक संपन्न हुई. इसमें खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी, ईचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई सहित सभी विभागों के प्रमुख मौजूद रहे. बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा के बाद नई कार्ययोजना तैयार की गई जिसे अगली बैठक से पूर्व तैयार करने का निर्देश दिया गया. बता दें कि हर तीन महीने में दिशा की बैठक होती है जिसमें केंद्र और राज्य की योजनाओं की समीक्षा की जाती है. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने बताया कि बैठक के दौरान हर विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई एवं जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए. खासकर योजनाओं को लेकर विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों को जानकारी नहीं देने पर कड़ी आपत्ति जताई गई. अगली बैठक से पूर्व इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. वहीं सरायकेला जिला परिषद के नवनिर्मित कार्यालय भवन में हुए अनियमिता के सवाल पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने उप विकास आयुक्त को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. उधर कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत मनरेगा योजना में गड़बड़ी के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने संवेदक पर एफआईआर दर्ज कर राशि वसूली करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में कोताही या भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि अगली बैठक से एक हफ्ते पूर्व सभी संबंधित विभागों की कार्य सूची उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि बैठक से पूर्व संबंधित विभागों के पदाधिकारी पूरी तैयारी से आए और लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सके. बैठक का संचालन उपायुक्त की गैर मौजूदगी में उप विकास आयुक्त ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडीसी ने किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका संवर्धन की योजनाओं को चयन में प्राथमिकता दें : सांसद
    Next Article प्रस्तावित वकील संशोधन अधिनियम 2025 के प्रारूप को वकीलों ने जलाया

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    May 1, 2026

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.