Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड पर्यटन के तत्वावधान में स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ हुआ। कला संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद एवं युवा मामले विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने फ्लैगऑफ कर डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया।
    सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर में इस अवसर पर मंत्री ने कहा झारखंड सरकार पर्यटन विभाग साहसिक खेल तथा पर्यटन के नए क्षेत्र में काम करने के लिए कृत संकल्पित है। झारखंड राज्य न केवल खनिज संपदा में समृद्ध है बल्कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता (इकोलॉजी), विविध धार्मिक-सांस्कृतिक- ऐतिहासिक विरासत तथा साहसिक खेलों एवं पर्यटन की अपार संभावना है।
    राज्य सरकार डीजीसीए के गाइडलाइन एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप जमशेदपुर में स्काई डाइविंग का आयोजन कर रही है। नई संभावनाओं के साथ नए स्पॉट की पहचान कर राज्य में धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। पर्यटन में नई संभावनाओं के तहत् किरीबुरू में खनन टूरिज्म, स्काई डाइविंग, मोटर /पाराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग एवं अन्य साहसिक खेलों को राज्य सरकार बढ़ावा देने का काम करेगी। पर्यटन के विकास से राज्य के स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान मिलेगी। पर्यटन नीति से नए निवेश तथा राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा।

    पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार ने कहा जमशेदपुर में 16 से 23 फरवरी 2025 7 दिनों तक स्काई डाइविंग सोनारी एयरपोर्ट में हो रहा है।
    डीजीसीए के दिशा निर्देश एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार यह आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से प्रतिभागी स्काई डाइविंग फेस्टिवल में शामिल हो सकते हैं।
    उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने इस अवसर पर कहा जमशेदपुर में स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन होना ज़िला के लिए गर्व की बात है। लोगों का इस आयोजन के लिए उत्साह देखा जा रहा है।
    इस अवसर पर पर्यटन मंत्री, पर्यटन विभाग के सचिव के अलावा पर्यटन निदेशक श्रीमती अंजली यादव, उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी श्री कुमार शिवशीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्टेशन में हुए हादसे और उसके बाद हुई पुलिसिया कारवाई के बाद लोग विधायक को ढूंढ रहे विधायक गायब :आजसू
    Next Article पुलिस अधीक्षक अनीमेष नैथानी के निर्देश पर गोड्डा पुलिस ने सुलझाई हत्या मामले की गुत्थी,दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    October 5, 2026

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    October 5, 2026

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.