Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश आयोजित’
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड साहित्य

    तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश आयोजित’

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश आयोजित’
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी साहित्य में द्विवेदी युग के श्रेष्ठ निबंधकार सरदार पूर्ण सिंह की जयंती समारोह आयोजित किया गया ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र झा ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने किया ।
    मौके पर संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रुप में मंचासीन रहे ।
    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना श्रीमती उपासना सिन्हा ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया ।
    तदनुपरान्त हिन्दी के लोकप्रिय साहित्यकार सरदार पूर्ण सिंह की जयंती के अवसर पर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्री अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने उनका साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया ।
    तत्पश्चात कार्यक्रम के दुसरे सत्र ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल ३३ कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ प्रस्तुत किया ।
    काव्य पाठ करने वालों में शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, नीलिमा पाण्डेय, चंदा कुमारी, बलविन्दर सिंह, डाॅ० उदय प्रताप हयात, हरभजन सिंह रहबर, अजय प्रजापति, वसंत जमशेदपुरी,जय प्रकाश पाण्डेय, शकुंतला शर्मा, सुधा प्रजापति,निशांत सिंह, शुभम् पाण्डेय, विद्या शंकर, मनीष सिंह वंदन, रीना गुप्ता, माधुरी मिश्रा, राजेश चरण, शशि ओझा ‘शशि’, विमल किशोर विमल, मनीष कुमार पाठक, राजीव कुमार, हरिकिशन चावला तथा राजा बंका प्रमुख रहे । कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान हुआ ।

    तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश आयोजित'
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे समग्र विकास हो सकता है: प्रभाकर सिंह कुलाधिपति
    Next Article श्री ब्रहर्षि विकास मंच की ओर से 14 वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.