Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के बिरगांव में अब भी लोग नाव से सफर करने को मजबूर, 2022 की दर्दनाक घटना के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा के बिरगांव में अब भी लोग नाव से सफर करने को मजबूर, 2022 की दर्दनाक घटना के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के बिरगांव में अब भी लोग नाव से सफर करने को मजबूर, 2022 की दर्दनाक घटना के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा प्रखंड के बिरगांव में अभी भी लोग बरबेंदिया, निरसा जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। 24 फरवरी 2022 को इसी मार्ग में एक बड़ा नाव हादसा हुआ था, जिसमें कुल 19 लोग सवार थे और 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद आज तक नाव संचालन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। 10 मार्च 2024 को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा इस रास्ते पर एक नए पुल का शिलान्यास किया गया था, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह पुल बन जाने के बाद लोगों को नाव पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उनके सफर को सुरक्षित बनाया जा सकेगा। *सेफ्टी के नाम पर अब भी लापरवाही*
    सबसे दुखद पहलू यह है कि नाव संचालकों और यात्रियों द्वारा सुरक्षा के प्रति कोई जागरूकता नहीं दिखाई जा रही है। हादसे के बावजूद नाव में सवार लोग बिना सेफ्टी जैकेट या अन्य किसी सुरक्षा उपाय के यात्रा कर रहे हैं। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे इस विषय पर ध्यान दें और नाव संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए निर्देशित करें, ताकि भविष्य में किसी और बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों की मांग बिरगांव के ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुल निर्माण पूरा नहीं होता, प्रशासन को नाव यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। लोगों की मांग है कि नाव पर लाइफ जैकेट और सुरक्षा उपकरण अनिवार्य किए जाएं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
    Next Article विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.