Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मसलिय के सिंगटुटा गांव से दर्जनों श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ पहुंचे,तीन लोग प्रयागराज में आटो पलटने से घायल हो गए
    Breaking News झारखंड दुमका

    मसलिय के सिंगटुटा गांव से दर्जनों श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ पहुंचे,तीन लोग प्रयागराज में आटो पलटने से घायल हो गए

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मसलिय के सिंगटुटा गांव से दर्जनों श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ पहुंचे,तीन लोग प्रयागराज में आटो पलटने से घायल हो गए

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के मसानजोर पंचायत के सिंगटुटा गांव से प्रयागराज कुंभ पहुंचे लगभग दो दर्जन श्रद्धालुओं में से मसलिया प्रखंड क्षेत्र के तीन लोग प्रयागराज में आटो पलटने से घायल हो गए। घटना बीती रविवार के दोपहर की है। इनमें से सबसे अधिक घायल गिरिधारी मंडल उम्र 55 की मौत देर रात इलाज के क्रम में धनबाद अस्पताल में हो गयी। वहीं उनकी 45 वर्षीय पत्नी श्रीमती देवी का दांत समेत जबड़ा टूटा है जिसका इलाज वर्तमान समय में धनबाद में चल रहा है। वहीं अन्य घायलों में उसी सिंगटुटा गांव से आनंद मंडल उम्र 66 उनकी पत्नी तिलकतमा देवी उम्र 62 का इलाज प्रयागराज में ही चल रहा है। एक साथ गए दो दर्जन श्रद्धालुओं में जामताड़ा जिले के अन्य छह घायल हुए हैं। मृतक के भतीजे रवि मंडल ने बताया कि सभी माघी पूर्णिमा में त्रिवेणी में स्नान को मन बनाकर गए हुए थे। एक ही आटो में सभी सवार हो जाने के कारण आटो पलटी और यह घटना घटी है। मृतक गिरिधारी मंडल अपने पीछे 30 वर्षीय वरुण मण्डल,25 वर्षीय दुलाल मंडल समेत पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। प्रयागराज गए उनके इस प्रकार के निधन से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। लोग कुंभ जाने के नाम पर डरे सहमे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबस्ती वासियों ने किया जेम्को चौक जाम
    Next Article तैतूलियाभीठा गांव में आपसी विवाद सुलझाने के लिए हुई बैठक, शांति का माहौल बना

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.