Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल

    जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा दिल्ली में आप दा का जनता ने किया खात्मा, विकास और विश्वास के नए युग का हुआ आरंभ
    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल

    जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा दिल्ली में आप दा का जनता ने किया खात्मा, विकास और विश्वास के नए युग का हुआ आरंभ
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में दमदार वापसी कर भाजपा ने यह साबित कर दिया कि जनता अब झूठे वादों, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार चुकी है। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। वहीं, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस जीत पर जश्न और उत्साह का माहौल है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इसे दिल्ली की जनता की जीत करार देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने आपदा (AAP-दा) से मुक्ति पा ली है। 10 साल तक अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने जनता को गुमराह कर भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और अराजकता का माहौल बनाया था, लेकिन इस बार जनता ने विकास और सुशासन को चुना है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति इस बात का प्रमाण है कि देश अब इस भ्रष्ट और दिशाहीन पार्टी से पूरी तरह मुक्त होना चाहता है। 70 में से 68 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त होना और लगातार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ज़ीरो की डबल हैट्रिक लगाना यह दर्शाता है कि जनता अब इस पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है।

    सुधांशु ओझा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने अब समझ लिया है कि केजरीवाल सिर्फ झूठे वादे, झूठ और मुफ्तखोरी की राजनीति करते रहे। उनका ‘फ्री रेवड़ी’ मॉडल दिल्ली को गर्त में ले गया। स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के नाम पर सिर्फ घोटाले हुए, और अब जनता ने इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस व्यक्ति ने खुद को ईमानदारी का मसीहा बताया था, वही भ्रष्टाचार के मामलों में जेल के दरवाजे तक पहुंच गया। केजरीवाल सरकार का सच जनता के सामने आ चुका है और दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि देश मे अब विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति ही चलेगी।

    विकास और विश्वास के नए युग का हुआ आरंभ: प्रेम झा

    भाजपा जमशेदपुर महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने दिल्ली की शानदार जीत को विकास और विश्वास के नए युग का आरंभ बताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अब सुशासन, पारदर्शिता और विकास चाहती है। दिल्ली की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता की इच्छाओं का प्रतिबिंब है। दिल्ली ने अब अरविंद केजरीवाल के खोखले वादे, झूठ और नाटकबाजी से पीछा छुड़ाकर सच्चे नेतृत्व को चुना है। भाजपा की यह जीत जनता की जीत है, कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंह वाहिनी प्लस टू विद्यालय में मासिक गुरु गोष्टी का किया गया आयोजन ,दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article दिल्ली चुनाव की जीत देश की दिशा और दशा को बदलेगी, जनता का आभार – अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    August 8, 2026

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.