Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: हिस्ट्रीशीटर बाबू दास पर एक और जानलेवा हमला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला: हिस्ट्रीशीटर बाबू दास पर एक और जानलेवा हमला

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला: हिस्ट्रीशीटर बाबू दास पर एक और जानलेवा हमला

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस की सतर्कता के बावजूद, कुख्यात अपराधी बाबू दास पर एक बार फिर से कातिलाना हमला हुआ है। शुक्रवार देर रात सतबोहनी-सांपड़ा मार्ग स्थित एक होटल के पास घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

    घटना के बाद बाबू दास को गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर कुमार सवैया और थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने बाबू दास पर कुल सात गोलियां दागीं, जिनमें तीन जांघ में, एक पेट में, एक कंधे में और दो गोलियां हाथ में लगी हैं। इस हमले में अपराधी अजय थापा उर्फ अज्जू थापा, देवाशीष दास और आनंद दुबे का नाम सामने आया है, जिनके संबंध कुख्यात अपराधी संतोष थापा से बताए जा रहे हैं।

    यह पहली बार नहीं है जब बाबू दास को निशाना बनाया गया है। इससे पहले, 9 अप्रैल 2023 को एमटीसी बिल्डिंग के पीछे उसकी बोलेरो पर बम से हमला हुआ था, जिसमें वह और उसका साथी अजय प्रताप बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पुलिस ने मोती बिश्रोई और मंतोष महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    इसी तरह, 2 जुलाई 2023 को एमटीसी मॉल के पीछे देवाशीष के भाई के होटल के पास भी फायरिंग हुई थी, जिसमें बाबू दास बाल-बाल बचा था। उस घटना में भी अज्जू और देवाशीष का नाम सामने आया था और दोनों तब से फरार थे।

    बाबू दास का संबंध कुख्यात विक्की नंदी गिरोह से है। विक्की फिलहाल हत्या के एक मामले में जेल में बंद है, जबकि बाबू दास भी पहले एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।

    फिलहाल, पुलिस इस पूरे हमले की तहकीकात कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

    सरायकेला: हिस्ट्रीशीटर बाबू दास पर एक और जानलेवा हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंघ काल के नेता सच्चिदानंद राय का जमशेदपुर टेल्को अस्पताल में निधन
    Next Article दिल्ली विधान सभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    प्रशासन सख्त, रात 10 बजे बाद नहीं बजेगा डीजे

    October 6, 2026

    चांडिल गोलचक्कर पर एक्सीडेंट, छात्र की मौत

    October 6, 2026

    रफ्तार ने बुझाए तीन घरों के चिराग

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रशासन सख्त, रात 10 बजे बाद नहीं बजेगा डीजे

    चांडिल गोलचक्कर पर एक्सीडेंट, छात्र की मौत

    रफ्तार ने बुझाए तीन घरों के चिराग

    दिल्ली में ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन’, ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के संरक्षक समाजसेवी विकास सिंह सम्मानित

    टाटा पावर सोलरूफ ने दूसरी तिमाही में 88 हजार से अधिक इंस्टॉलेशन किए

    ₹1.30 लाख की रिश्वत लेते PSI रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने बोरिवली थाने में दबोचा

    दोस्तों पर भरोसा पड़ा भारी, नशे के ओवरडोज से 20 वर्षीय अमन की मौत

    मुर्दा मैदान की सफाई नहीं हुई तो निगम कार्यालय के पास डालेंगे कचरा : सरयू राय

    ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर सीतारामडेरा मंडल कांग्रेस की बैठक

    सरकारी उपक्रमों की प्रगति की विधानसभा समिति ने की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.