Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा सहित प्रखंड कर्मियों ने दिया श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा सहित प्रखंड कर्मियों ने दिया श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा सहित प्रखंड कर्मियों ने दिया श्रद्धांजलि

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के नेतृत्व में प्रखंड कर्मियों के द्वारा महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।मौके पर बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने कहा महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और प्रेम को ही अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने दांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई आंदोलनों के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से हिलाकर रख दिया। उनकी अगुवाई में भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो संदेश दिया था, वह आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अहिंसा, सत्य, समानता, प्रेम और भाईचारा जैसे उनके आदर्श दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकते हैं।कहा महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि संघर्षों के बावजूद हमें सच्चाई और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। शहीद दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमने अपने राष्ट्रपिता को खो दिया, लेकिन उनके विचारों को नहीं खोना चाहिए। गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम सच्चे अर्थों में उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।मौके पर बीपीआरओ परमेश्वर रजक,अबरार अहमद खान ,रफीक होसेन,अनुप मंडल,वासुदेव सिंह,आशुतोष हांसदा आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवॉशिंगटन में अमेरिकी आर्मी के हेलिकॉप्टर से हवा में टकराया 60 यात्रियों वाला जेट, 18 शव मिले
    Next Article माल लुटे सरकार का —— खेले होली,कदमा में 72 के स्थान पर मिले मात्र 54 सफाईकर्मी

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.