Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वॉशिंगटन में अमेरिकी आर्मी के हेलिकॉप्टर से हवा में टकराया 60 यात्रियों वाला जेट, 18 शव मिले
    Breaking News Headlines

    वॉशिंगटन में अमेरिकी आर्मी के हेलिकॉप्टर से हवा में टकराया 60 यात्रियों वाला जेट, 18 शव मिले

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी के पास अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान बीच हवा में ही एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर से टकरा गया. इस विमान में 64 लोग सवार थे. इसमें 60 यात्री हैं और चार चालक दल के सदस्य हैं.

     

     

    पुलिस अधिकारियों ने बीबीसी के अमेरिकी पार्टनर सीबीएस को बताया कि अब तक 18 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

    बॉम्बिर्डियर कंपनी का ये सीआरजे 700 विमान वॉशिंगटन से कानकास जा रहा था. अमेरिकी मीडिया से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक़ टक्कर के बाद विमान हवा में ही दो हिस्सों में टूटकर पोटोमैक नदी में गिर गया. नदी में तलाश और बचाव कार्य जारी है.

    स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुई इस दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है. इस विमान ने रीगन नेशनल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी.

    दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में आकस्मिक बल के सदस्य हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं. क़रीब 10 से ज़्यादा ऐम्बुलेंस और ट्रक भी मौके पर मौजूद हैं. रीगन एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फिलहाल सभी उड़ानों को रोक दिया गया है.

    एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने बीबीसी के सहयोगी न्यूज़ चैनल सीबीएस को बताया है कि इस दुर्घटना में शामिल हेलिकॉप्टर अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर था. हेलिकॉप्टर में यूएस आर्मी के तीन सैनिक सवार थे.

    समाचार एजेंसी रायटर्स से बातचीत करते हुए एक अधिकारी ने बताया है कि इस हेलिकॉप्टर में कोई बड़ा अधिकारी सवार नहीं था लेकिन इस में सवार सैनिकों की स्थिति भी साफ़ नहीं है.

    सीबीएस से बातचीत करते हुए एक अन्य सैन्य अधिकारी ने बताया है कि इस हेलिकॉप्टर ने वर्जीनिया के फोर्ट बेलिवोर से उड़ान भरी थी. यह रोनल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट के दक्षिण पश्चिम में स्थित है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, “मुझे रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर हुई दुर्घटना की पूरी जानकारी मिली है. मेरी स्थिति पर नज़र बनी हुई है. भगवान इस हादसे में जान गँवाने वालों की आत्मा को शांति दे.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉस एंजेलेस में भीषण जंगल की आग: जलवायु परिवर्तन बना खलनायक
    Next Article राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा सहित प्रखंड कर्मियों ने दिया श्रद्धांजलि

    Related Posts

    भुइयाडीह स्थित इंद्रानगर और कल्याणनगर बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई की आशंका, बस्तीवासियों का प्रदर्शन

    July 29, 2026

    कोल्हान में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा: मुसाबनी सीआरपीएफ कैंप के जवान की मौत

    July 29, 2026

    भुइयाडीह स्थित इंद्रानगर और कल्याणनगर बस्ती पर बुलडोजर कार्रवाई का खतरा, प्रदर्शन

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीमडीह में अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, खनिज माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    जर्जर सड़क कों अभिलम्ब मरमति किया जाय – श्री सीताराम हांसदा

    शिक्षकों के सम्मान में नव ज्योति विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, नीलू देवी बनी अध्यक्ष

    एसआईआर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा होने पर उपायुक्त व टीम को झामुमो ने दी बधाई

    दो बच्चियों की संदिग्ध मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, सीएचओ व एएनएम को नोटिस

    जादूगोड़ा की महिलाएं बन रही हैं फिटनेस और आत्मविश्वास की मिसाल

    जादूगोड़ा में अंडरग्राउंड केबलिंग बना आफत, बीएसएनएल ठप, गड्ढों में गिर रहे लोग, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां

    चांडिल डैम से बढ़ाई गई जल निकासी, स्वर्णरेखा, खरकाई उफान पर

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गुरु पूर्णिमा पर जमशेदपुर में किया पौधों का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.